Uttar Pradesh

“कोहरे के कारण बिहार-UP जाने वाली कई ट्रेनें लेट, राजधानी एक्सप्रेस से संपूर्ण क्रांति तक”

लखनऊ,4 जनवरी 2025

उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के कारण रेलवे संचालन पर भारी असर पड़ा है, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर विजिबिलिटी 30 से 50 मीटर के बीच रही, जिससे ट्रेनें अपनी निर्धारित समय से काफी देर से स्टेशन तक पहुंची। यूपी के पांच रेल मंडलों में 292 रेलवे स्टेशन कोहरे की चपेट में हैं, जिससे ट्रेनों की गति धीमी हो गई है और यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ गई है।

बड़े मार्गों पर चलने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जिनमें दिल्ली से पटना और प्रयागराज तक जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस 5 घंटे 14 मिनट, लखनऊ और जौनपुर से होकर राजगीर जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस 2 घंटे 41 मिनट और आनंद विहार से पटना होते हुए भागलपुर जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस 4 घंटे 46 मिनट की देरी से चल रही हैं। इसके अलावा, तेजस राजधानी एक्सप्रेस 10 घंटे 36 मिनट और सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस 5 घंटे 29 मिनट की देरी से चल रही हैं।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  UP में निकली आंगनवाड़ी भर्ती: पांच जिलों में खुला मौका, जानिए कौन कर सकता है आवेदन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link