HealthUttar Pradesh

कन्याकुमारी से आया बुजुर्ग मरीज… एमजीयूजी के हॉस्पिटल में हुई दुर्लभ कैंसर की सफल सर्जरी

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 5 अगस्त 2025 :

यूपी के गोरखपुर जिले में स्थित महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के महायोगी गोरखनाथ चिकित्सालय को एक नई उपलब्धि हासिल कर देश के चुनिंदा संस्थानों में शामिल हो गया है। यहां चिकित्सकों ने कन्या कुमारी से 76 वर्षीय मरीज की लार ग्रंथि में हुई जटिल कैंसर की सफल सर्जरी की गई।

सर्जरी करने वाले चिकित्सकों का नेतृत्व विख्यात कैंसर सर्जन डॉ. संजय माहेश्वरी ने किया। उन्होंने बताया कि कैंसर पीड़ितों को अब दुरूह सर्जरी के लिए मुंबई या अन्य बड़े महानगरों की भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। जटिल और दुर्लभ कैंसर का इलाज अब गोरखपुर के महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के महायोगी गोरखनाथ चिकित्सालय में ही हो जाएगा।

ये भी पढ़ें:

एमपी बिरला ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. संजय माहेश्वरी की सेवा एमजीयूजी संस्थान को भी मिलती है। उन्हीं की मदद से ये सफलता हासिल हुई। बकौल डॉ. माहेश्वरी महायोगी गोरखनाथ चिकित्सालय में पिछले कुछ महीनों से हो रहे कैंसर के इलाज की जानकारी सुदूर दक्षिण भारत के कन्याकुमारी निवासी 76 वर्षीय एक मरीज को भी हुई थी। उसकी लार ग्रंथि में जटिल और दुर्लभ रूप से पाए जाने वाले कैंसर की बीमारी थी।

Advertisement

वह कई जगह इलाज कराने के बाद विश्वास लेकर एमजीयूजी परिसर के महायोगी गोरखनाथ चिकित्सालय आया था। कन्याकुमारी से आए इस मरीज का गत दिनों सुप्राहायॉइड ब्लॉक विच्छेदन के साथ आरटी साइडेड रेयर पैरोटिड ग्लैंड कैंसर को हटाने के लिए एक जटिल कैंसर की सफल सर्जरी की गई। इस मेडिकल टीम में डॉ. सीएम सिन्हा, डॉ. तिवारी, डॉ. नेहा, ओटी व अन्य स्टाफ शुभ, दीपक, रवि, रघुराम आदि शामिल रहे।

ये भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ : जेठ के चक्कर में हुआ विवाद, पति ने कर डाली पत्नी की हत्या

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link