PoliticsUttar Pradesh

इटावा : शिवपाल यादव का भाजपा पर हमला, बोले- नफरत फैलाने का काम कर रहे ये लोग

अशरफ अंसारी

इटावा, 25 दिसंबर 2024:

यूपी के इटावा पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोग देश में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस के लोग रोजाना ऐसे-ऐसे मुद्दे लेकर आ रहे हैं जिससे हिंदू-मुस्लिम एकता को खत्म किया जा सके।

भाजपा नौकरियां देने की बात नहीं करती’

शहर के बजरिया इलाके में मंगलवार देर शाम एक कार्यक्रम में पहुंचे शिवपाल ने कहा कि भाजपा के लोग महंगाई और भ्रष्टाचार की बात नहीं करते हैं। लोगों को नौकरियां देने की बात नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी, तब से लगातार प्रदेश की स्थिति खराब होती दिख रही है। विकास के मामले में प्रदेश पीछे जा रहा है। यूपी विकास कार्यों में देश में पांचवें स्थान पर पहुंच गया क्योंकि लगातार महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। इस पर रोकथाम लगाने में सरकार नाकाम साबित हो रही है।

बाबा साहब का अपमान करते हैं भाजपा के लोग

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर गृहमंत्री के बयान के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि भाजपा के लोग हमेशा से बाबा साहब का अपमान करते रहे हैं। उनके बनाए गए संविधान को नहीं मानते हैं। यह लोग लगातार लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में एक साथ उपचुनाव नहीं करा सकते हैं तो फिर देश में एक साथ चुनाव कैसे करवा पाएंगे। ये लोग देश की जनता को असल मुद्दों से भटकाने का काम करते हैं। भाजपा सरकार ने आजम खान, इरफान सोलंकी और संभल के सांसद पर झूठे मुकदमे दर्ज किए हैं। भाजपा अपने विरोधियों को झूठे मुकदमों में जेल भेजकर की उनकी आवाज को दबा रही है। लोग 2027 में प्रदेश की जनता भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

ये भी पढ़ें  लखनऊ से बाराबंकी मायके आई युवती लापता... अनहोनी का शक, पति ने दर्ज कराया केस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link