Uttar Pradesh

“DM की जनसुनवाई में फर्जी डिप्टी SP, पलभर में खुली पोल”

कानपुर,28 जनवरी 2025

कानपुर के कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान एक युवक खुद को हरियाणा पुलिस का डिप्टी एसपी बताकर पहुंचा। उसने जिलाधिकारी से बंदूक की वरासत कराने की बात कही। युवक ने एक फर्जी आईडी कार्ड भी दिखाया, जिसमें गृह मंत्रालय और साइबर क्राइम यूनिट के लोगो लगे थे। जिलाधिकारी को शक होने पर उन्होंने चौकी इंचार्ज को बुलाकर युवक से पूछताछ करवाई। युवक की पहचान धर्मेंद्र शर्मा के रूप में हुई, लेकिन वह सही जानकारी देने में नाकाम रहा।

जांच के दौरान पता चला कि उसके आईडी कार्ड पर 2021 की जॉइनिंग डेट, हरियाणा पुलिस का नाम और फर्जी हस्ताक्षर थे। यहां तक कि कार्ड पर कानपुर के चकेरी थाने की मोहर भी लगी थी, जो पूरी तरह फर्जी निकली। एसीपी चकेरी दिलीप सिंह ने पुष्टि की कि कार्ड पर लगी मोहर और हस्ताक्षर असली नहीं हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक के फर्जीवाड़े का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  गुयाना दौरे पर PM मोदी को कई अंतरराष्ट्रीय सम्मान, भारत-गुयाना संबंधों में नई ऊर्जा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link