Uttar Pradesh

इटावा के कंपनी गार्डन में प्रवेश के लिए देना होगा शुल्क, 1 जनवरी से लागू होगा नियम

अशरफ अंसारी

इटावा, 31 दिसंबर 2024:

नए साल से यूपी के इटावा के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया पार्क (कंपनी गार्डन) में घूमने और योग करने के लिए लोगों को शुल्क चुकाना होगा। जिला उद्यान अधिकारी ने जानकारी दी है कि यह फैसला शासन के निर्देशानुसार लिया गया है। इसके तहत 1 जनवरी 2025 से गार्डन में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को टिकट लेना अनिवार्य होगा।

कंपनी गार्डन, जो अपनी स्वच्छ हवा और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है, रोजाना सैकड़ों लोगों को आकर्षित करता है। यहां योग और सैर के लिए आने वालों को अब मुफ्त में प्रवेश की सुविधा नहीं मिलेगी। टिकट की दरें निर्धारित कर दी गई हैं—रोजाना घूमने के लिए प्रति व्यक्ति ₹5 का शुल्क लिया जाएगा। वहीं, मासिक पास ₹100 और वार्षिक पास ₹1000 में उपलब्ध होंगे।

ये भी पढ़ें:

जिला उद्यान अधिकारी ने कहा कि यह कदम गार्डन के बेहतर रखरखाव और सुविधाओं को बनाए रखने के लिए उठाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस व्यवस्था से गार्डन का सौंदर्यीकरण और स्वच्छता सुनिश्चित की जाएगी।

Advertisement

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मैनपुरी अंडरपास के पास स्थित यह गार्डन शांति और सुकून की तलाश करने वाले लोगों के लिए एक प्रमुख स्थल है। हालांकि, नई व्यवस्था को लेकर नियमित आगंतुकों के बीच मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

ये भी पढ़ें  राज्य संग्रहालय में सजी पाठशाला... 700 बच्चों ने जानी भारत की कला व विरासत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link