Uttar Pradesh

“चंदौली में घटिया ईंट देखकर भड़के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बोले- सब रिकवरी कराऊंगा”

चंदौली,30 नवंबर 2024

चंदौली पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने महेवा में बन रहे ट्रामा सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईंटों की खराब गुणवत्ता और निर्माण में कई खामियां पाई गईं। डिप्टी सीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाई और कार्यदायी संस्था को ब्लैकलिस्ट करने व धन की रिकवरी का निर्देश दिया। उन्होंने खामियों को समय रहते सुधारने की सख्त हिदायत दी।इसके बाद डिप्टी सीएम ने कठौरी स्थित गौ आश्रय केंद्र का निरीक्षण किया और गंज बसनी स्कूल के बच्चों से मुलाकात की। अपने एक दिवसीय दौरे में उन्होंने जन कल्याणकारी कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों को गुणवत्ता पर ध्यान देने का निर्देश दिया।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  योगी ने अयोध्या को सौंपा 'श्री हनुमत कथा मण्डपम', कहा...बहुत जी लिया पाकिस्तान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link