Uttar Pradesh

पहले आपस में झगड़े फिर पत्नी ने की खुदकुशी… खबर सुन पति ने भी दे दी जान

मयंक चावला

आगरा, 16 जून 2025:

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में एक दंपति के बीच मामूली झगड़े ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। हुआ ये कि दम्पति में झगड़ा हुआ पत्नी घर से निकली और रेलवे ट्रैक पर आकर जान दे दी। वहीं पत्नी की मौत की खबर सुन रविवार को पति ने भी उसी तरह मौत को गले लगा लिया।

थाना सिकंदरा क्षेत्र में बाईपुर निवासी महेश यादव गांव में ही बिल्डिंग मटेरियल का कार्य करते थे। उसके परिवार में पत्नी सावित्री और तीन बेटे हैं। शनिवार की शाम को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच में विवाद हो गया। गुस्से में आकर पत्नी घर से निकली और पदम प्राईड कॉलोनी के पास रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली।

ये भी पढ़ें:

शव की पहचान सावित्री देवी के रूप में हुई। घटना की सूचना देर रात परिजनों और पुलिस को मिली। खबर से पूरा परिवार सदमे में आ गया। बेटे मां को खोकर बिलख रहे थे। रिश्तेदार परिचित जमा हो गए। इस दौरान पति महेश कुमार के भीतर क्या चल रहा इसका किसी को आभास तक नहीं हुआ।

Advertisement

महेश भी चुपचाप घर से निकला और सिकंदरा के इंडस्ट्रियल एरिया में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जान दे दी। बताया गया कि पत्नी सावित्री की आत्महत्या से महेश गहरे सदमे में आ गया था। इसी सदमे की वजह से उसने भी जान दे दी। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और मामले की जांच में जुट गई है। अभी तक परिवार के किसी भी सदस्य ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

ये भी पढ़ें  आगरा: प्रबुद्धजन समागम में बोले सांसद त्रिवेदी – 'मोदी ने दिलाया भारत को वैश्विक सम्मान'

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link