Uttar Pradesh

शेयर ट्रेडिंग और IPO के नाम पर ठगी, साइबर जालसाजों ने दो लोगों से 88 लाख लूटे

गाजियाबाद,6 फरवरी 2025

गाजियाबाद में साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग और आईपीओ में निवेश के नाम पर दो लोगों से 88.30 लाख रुपये ठग लिए। इंदिरापुरम के वसुंधरा निवासी श्याम प्रताप सिंह को वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़कर एक फर्जी ऐप के जरिए 80.50 लाख रुपये निवेश कराए गए। शुरुआत में कुछ पैसे वापस मिलने से उन्हें भरोसा हो गया, लेकिन बाद में ठगों ने आईपीओ के नाम पर और 1.41 करोड़ रुपये जमा करने का दबाव बनाया। शक होने पर उन्होंने जांच की, तब ठगी का अहसास हुआ।

इसी तरह, कविनगर के पांडव नगर निवासी अंकुर गुप्ता को भी एसएमसी ग्लोबल नामक ऐप डाउनलोड कराकर 7.80 लाख रुपये ठगा गया। दोनों ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने ठगों के खातों को फ्रीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों को अनजान ऐप से ट्रेडिंग न करने और आधिकारिक प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करने की सलाह दी है। किसी भी संदिग्ध लेन-देन की तुरंत सूचना 1930 हेल्पलाइन पर देने की अपील की

ये भी पढ़ें  सालार गाजी की मजार पर भगवा झंडा फहराने का केस दर्ज, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link