Uttar Pradesh

गोरखपुर : 20 करोड़ से प्राकृतिक टूरिस्ट स्पॉट बना चिलुआताल…सीएम जल्द करेंगे लोकार्पण

गोरखपुर, 7 अगस्त 2025 :

यूपी के गोरखपुर जिले को रामगढ़ताल की तर्ज पर एक और टूरिस्ट स्पॉट चिलुआताल के रूप में जल्द मिल जाएगा। 20 करोड़ से विकसित हो रहे इस खूबसूरत जगह पर 98 फीसदी कार्य हो चुके हैं। जल्द सीएम योगी आदित्यनाथ इसका लोकार्पण करेंगे। फिलहाल यहां लोगों की चहल पहल अभी से बढ़ गई है।

चिलुआताल गोरखपुर शहर के उत्तरी छोर पर स्थित है। दशकों तक बदहाल रहे चिलुआताल का कायाकल्प सीएम योगी के विजन से पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन चुके रामगढ़ताल की तर्ज पर कराया गया है। चिलुआताल घाट को पर्यटन के साथ रोजगार का केंद्र बनाने के लिए घाट पर कियॉस्क भी बनाए गए हैं। घाट पर एक तरफ लोग सर्वाधिक लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर मनोरंजन करेंगे वहीं लोग यहां लगी दुकानों पर जायके का आनंद भी ले सकेंगे।

पर्यटन विभाग के उप निदेशक राजेंद्र प्रसाद यादव के मुताबिक चिलुआताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए 20 करोड़ 39 लाख खर्च किये गए हैं। 98 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। यूपी प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से कराए गए कार्यों में 570 मीटर पाथवे निर्माण, 70 मीटर तक घाट के सीढ़ियों का निर्माण, ताल किनारे रेलिंग, सोलर लाइट, इंटरलॉकिंग, सीसी रोड, बेंच, एप्रोच रोड, बोल्डर पिचिंग, दुकान, शौचालय फिडींग रूम जैसे बुनियादी कार्यों के अलावा कार्य भी लगभग पूरे हो चुके हैं। इससे चिलुआताल निखर गया है। यहां अभी से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी है।

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें  "संभल में बोलेरो ने 2 किलोमीटर तक बाइक घसीटी, चिंगारियों वाला वीडियो डराए!"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link