Lucknow City

हज यात्रा को महिलाओं के लिए सुनहरा मौका… ‘महरम’ श्रेणी में 31 अक्टूबर तक आवेदन

लखनऊ, 19 अक्टूबर 2025:

हज यात्रा की तैयारी में जुटी ऐसी महिलाएं जो अपने पति या रिश्तेदार (महरम) के साथ आवेदन नहीं कर सकीं, अब उन्हें एक और अवसर मिला है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने महरम श्रेणी में 500 सीटें आवंटित की हैं। पात्र महिलाएं अब 31 अक्तूबर 2025 तक आवेदन कर सकती हैं।

किन महिलाओं को मिलेगा लाभ

राज्य हज कमेटी के सचिव एस.पी. तिवारी ने बताया कि इस श्रेणी में वही महिलाएं आवेदन कर सकेंगी जिनके महरम का चयन पहले ही हो चुका है, लेकिन महिलाएं किसी कारण जैसे पासपोर्ट समय पर जारी न होना की वजह से आवेदन नहीं कर सकी थीं। अब वे अपने महरम के कवर नंबर में शामिल होकर आवेदन कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें:

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

Advertisement

आवेदन हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई की वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in पर ऑनलाइन किया जा सकता है।

आवेदन के साथ महिलाओं को निम्न दस्तावेज अपलोड करने होंगे :

– पासपोर्ट का प्रथम और अंतिम पृष्ठ

– पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

– आवासीय पते का प्रमाण पत्र

– महरम से रिश्ते का प्रमाण पत्र

शर्तें और नियम :

– आवेदन केवल उन्हीं महिलाओं का स्वीकार होगा जिन्होंने पूर्व में हज यात्रा नहीं की है (चाहे हज कमेटी या प्राइवेट टूर ऑपरेटर के माध्यम से)।

– आवेदक के पास 31 दिसंबर 2026 तक वैध मशीन रीडेबल पासपोर्ट होना आवश्यक है।

– जिस कवर में महिला आवेदन कर रही है, उसमें कुल पांच से अधिक आवेदक नहीं होने चाहिए।

– यदि आवेदन 500 सीटों से अधिक मिलते हैं, तो ऑनलाइन लॉटरी (ड्रॉ) के माध्यम से चयन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में सिन्धी समाज का बड़ा संकल्प : घर-घर और मोबाइल पर बोलेगी सिन्धी, 26 को भव्य भाषा संस्कृति उत्सव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link