Hardoi City

हरदोई में बारिश का कहर, कमजोर दीवारें गिरीं, युवती समेत दो की मौत, मां बेटी घायल

लगातार तीन दिन से हो रही बारिश के बीच कच्चे मकानों की कमजोर दीवारें हादसों का कारण बनीं देहात क्षेत्र में मलबे में दबकर 35 वर्षीय महबूब की मौत, पत्नी नफीसा व डेढ़ साल की बेटी घायल, मझिला क्षेत्र में कच्ची दीवार गिरने से युवती संगीता ने दम तोड़ा

हरदोई, 18 अगस्त 2026:

यूपी के हरदोई जिले में लगातार तीन दिन से हो रही बारिश के दौरान कोतवाली देहात व मंझिला क्षेत्र में दो घरों की जर्जर हो चुकीं दीवारें भरभरा कर गिर गईं। इसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि मां बेटी घायल हो गईं। ग्रामीणों में घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस व राजस्व की टीम ने मौके का जायजा लिया।

बाहर निकलने से पहले हो गया हादसा

कोतवाली देहात क्षेत्र के बंदरहिया बंजारनपुरवा में सोमवार देर रात कच्चे मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर महबूब की मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी नफीसा व डेढ़ साल की बेटी निशा भी घायल हो गईं। दोनों का इलाज कराया जा रहा है। बताया गया कि सोमवार रात करीब 12 बजे महबूब परिवार के साथ घर में सो रहे थे। आसमान में बादलों की गर्जना होने पर वह बच्चों के साथ बाहर निकलने के लिए उठे। इसी दौरान मकान की कमजोर कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। महबूब समेत परिवार के सदस्य मलबे में दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला।

ये भी पढ़ें:

गंगूपुरवा में युवती ने दम तोड़ा

दूसरा हादसा मझिला क्षेत्र के गंगूपुरवा मजरा चठिया धनवार में हुआ। यहां लगातार बारिश के बीच कच्ची दीवार गिरने से उसके नीचे सो रही संगीता मलबे में दब गई। परिवार के लोगों ने आसपास के ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला, मगर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
hardoi-me-barish-ka-kahar-deewarein-girin-yuvti-samet-do-ki-maut (2)

छप्पर के नीचे सो रही थी संगीता

परिजनों के मुताबिक रावेंद्र का मकान कच्चा है। सुबह उनकी बेटी संगीता कच्ची दीवार के पास बने छप्पर के नीचे चारपाई पर सो रही थी। बारिश के चलते दीवार ढह गई। हादसे में पास मौजूद परिवार के अन्य लोग बाल-बाल बच गए। दोनों घटनाओं की सूचना मिलने पर पुलिस व राजस्व विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कहा गया कि पीड़ित परिवारों को नियमानुसार आर्थिक सहायता देने की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  2027 चुनाव से पहले चंद्रशेखर की बड़ी तैयारी, UP की 45 सीटों पर उतारे ASP के विधानसभा प्रभारी

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link