Hardoi City

Hardoi News : एक कमरे में भाभी के साथ फंदे पर लटका देवर, अफेयर का शक, पुलिस सुलझा रही पहेली

हबीबनगर में पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाले शव, सीमा की 12 साल पहले हुई थी शादी, पति काम के सिलसिले में अयोध्या में रह रहा था, गांव में दोनों के बीच प्रेम संबंध की चर्चा, परिवार बोला - ऐसी कोई जानकारी नहीं, रात में दोनों के बीच झगड़े की बात भी सामने आई, Forensic Team ने मौके से जुटाए साक्ष्य

हरदोई, 3 अक्टूबर 2026:

यूपी के हरदोई जिले के बिलग्राम क्षेत्र में एक घर के अंदर 35 साल की महिला सीमा और उसके 22 साल के देवर रामरूप के शव फंदे पर लटके मिले। सीमा के 8 साल के बेटे ने खिड़की से मां और चाचा को इस हालत में देखा। उसने रोते हुए परिवार के लोगों को बताया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और दोनों शवों को नीचे उतारा।

12 साल पहले हुई थी सीमा की शादी

सीमा की शादी करीब 12 साल पहले रामरूप के बड़े भाई देशराज से हुई थी। सीमा के तीन बेटे आयुष, दिव्यांश और लक्ष्य हैं। देशराज पहले हरदोई में ठेकेदारी करता था, लेकिन करीब डेढ़ साल से काम के सिलसिले में अयोध्या में रह रहा था। रामरूप भी उसी के साथ काम करता था।

hardoi-news-habibnagar-devar-bhabhi-death (2)

ये भी पढ़ें:

500 मीटर दूर रहते थे दोनों परिवार

रामरूप के पिता राजाराम ने बताया कि गांव में परिवार के दो घर हैं। एक घर देशराज के परिवार को दिया गया था, जबकि दूसरे में वह अपनी पत्नी और रामरूप के साथ रहते थे। दोनों घरों के बीच करीब 500 मीटर की दूरी है। रामरूप करीब सात दिन पहले गांव आया था।

रात में घर से निकल गया था रामरूप

राजाराम के मुताबिक रात में रामरूप घर पर था, लेकिन बाद में कहीं चला गया। परिवार के लोग सो गए। सुबह उसका पोता रोते हुए पहुंचा और बताया कि मम्मी-चाचा लटके हुए हैं। इसके बाद परिवार के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।

गांव में प्रेम संबंध की चर्चा, परिवार ने नकारा

घटना के बाद गांव में सीमा और रामरूप के बीच प्रेम संबंध होने की चर्चा सामने आई। पुलिस को भी ग्रामीणों ने इस बारे में बताया है। हालांकि परिवार के लोगों ने दोनों के बीच किसी तरह के रिश्ते की जानकारी होने से इनकार किया है। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है।

देवर की मां बोलीं – रात में झगड़े की बात सुनी

रामरूप की मां ने बताया कि आसपास के लोगों से उन्हें जानकारी मिली कि रात में दोनों के बीच मारपीट हुई थी। उन्होंने कहा कि सीमा उनके साथ नहीं रहती थी, इसलिए दोनों के बीच क्या हुआ, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। इसी बीच पत्नी और छोटे भाई की मौत की खबर मिलने के बाद देशराज हरदोई पहुंच गया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। Forensic Team को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस परिवार के लोगों से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें  हाथ मरोड़ने पर मांस फटा, 8वीं की छात्रा की मौत, दो शिक्षक सस्पेंड, FIR दर्ज

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link