Sports

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला वनडे व टी20 टीम का एलान…हरमनप्रीत करेंगी अगुवाई

वनडे मैच 24 से खेले जाएंगे तो टी20 मैचों की शुरआत 15 फरवरी से हो जाएगी, टेस्ट टीम की घोषणा बाद में होगी

स्पोर्ट्स डेस्क, 18 जनवरी 2026:

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए महिला टीम का एलान कर दिया है। टीम फरवरी में तीन टी20, तीन वनडे और एक टेस्ट मैच खेलेगी। फिलहाल वनडे और टी20 सीरीज के लिए स्क्वॉड घोषित किया गया है, जबकि टेस्ट टीम की घोषणा बाद में की जाएगी।

भारतीय टीम की कप्तानी एक बार फिर हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी और स्मृति मंधाना उपकप्तान की जिम्मेदारी निभाएंगी। यह दौरा 15 फरवरी से शुरू होगा और मार्च की शुरुआत तक चलेगा।

चोट के कारण प्रतिका बाहर

ये भी पढ़ें:

ओपनर प्रतिका रावल को चोट के चलते इस दौरे के लिए टीम में जगह नहीं मिली है। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ लीग मैच में घुटने में चोट लगी थी, जिसके बाद वह सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले भी नहीं खेल सकीं। उनकी जगह शेफाली वर्मा को टीम में शामिल किया गया है। शेफाली वनडे और टी20 दोनों टीमों का हिस्सा हैं। उनके अलावा रेणुका ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, ऋचा घोष और जेमिमा रोड्रिग्स जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी टीम में मौजूद हैं।

Advertisement

WhatsApp Image 2026-01-18 at 10.39.53 AM

दौरे का पूरा कार्यक्रम

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मैच 15 फरवरी को सिडनी में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 19 फरवरी को कैनबरा और तीसरा 21 फरवरी को एडिलेड में होगा। इसके बाद वनडे सीरीज की शुरुआत 24 फरवरी से ब्रिस्बेन में होगी। दूसरा और तीसरा वनडे 27 फरवरी और 1 मार्च को होबार्ट में खेले जाएंगे। इसके बाद 6 से 9 मार्च के बीच पर्थ स्टेडियम में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले टीम इंडिया पूरे जोश में है और उम्मीद है कि महिला टीम इस बार भी दमदार प्रदर्शन करेगी।

एलिसा हीली के लिए आखिरी सीरीज

यह सीरीज ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली के करियर की आखिरी अंतरराष्ट्रीय सीरीज होगी। उन्होंने हाल ही में संन्यास का ऐलान किया है। 2025 विश्व कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को भारत से हार मिली थी, जबकि 2024 टी20 विश्व कप में टीम फाइनल तक नहीं पहुंच सकी थी।

टी20 सीरीज के लिए भारत की टीम

हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, जी कमालिनी, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, श्रेयंका पाटिल

वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम

हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, जी कमालिनी, काश्वी गौतम, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल

ये भी पढ़ें  T20 World Cup IND vs NED: अजेय भारत की 12वीं जीत...संडे को दक्षिण अफ्रीका से होगी भिड़ंत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link