Entertainment

TV के पॉपुलर शो ‘तारक मेहता…’ के ‘रोशन सोढ़ी’ की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती

मुंबई, 9 जनवरी 2025

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सोढ़ी के किरदार से मशहूर हुए एक्टर गुरुचरण सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 7 जनवरी को गुरुचरण ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे अस्पताल के बिस्तर पर आराम करते हुए दिखाई दे रहे थे. वीडियो में गुरुचरण ने बताया कि वे बहुत अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं और उन्होंने अस्पताल के अपने कमरे की झलक भी दिखाई


“धन धन साहेब सिरी गुरु गोविंद सिंह साहेब महाराज जी दे गुरुपर्व दिया लाख लाख करोड़ करोड़ वधैया जी (हाथ जोड़कर इमोजी). कल गुरु पूरब ते गुरु साहेब जी ने मैनु नव जीवन बक्शिया, गुरु साहेब जी नू अनलिमिटेड इनफिनिट टाइम्स धनवाद.” बता दें कि गुरुचरण सिंह इंडस्ट्री में काम की तलाश कर रहे हैं. उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में बात की और बताया कि उन पर काफी कर्ज है. लेकिन काम ना होने के चलते वो आगे के बारे नें कुछ भी नहीं सोच पा रहे हैं. पिछले साल गुरुचरण लापता होने के चलते चर्चा में थे. हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि वे बिना किसी को बताए आध्यात्मिक यात्रा पर चले गए. सिंह ने एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ कानन से बात की और कहा कि वह अपने माता-पिता की देखभाल करना चाहते हैं और अपने कर्ज चुकाना चाहते हैं लेकिन उनके पास ऐसा करने का कोई साधन नहीं है.

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  जन्मदिन विशेष: खेल, ग्लैमर और फिर...ग्लोबल पहचान, जानिए किस फैसले ने बदल दी दीपिका की पूरी जिंदगी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link