Uttar Pradesh

विवादित ज्ञानवापी परिसर के वजूखाने के सर्वे की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई आज

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 2 दिसम्बर 2024:

वाराणसी के विवादित ज्ञानवापी परिसर में स्थित वजूखाने के वैज्ञानिक सर्वेक्षण कराए जाने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट आज सोमवार, 2 दिसंबर को सुनवाई करेगा। इस याचिका में आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) से वजूखाने का सर्वेक्षण कराए जाने की मांग की गई है।

याचिका में वजूखाने के सर्वेक्षण को विवादित परिसर के धार्मिक चरित्र का निर्धारण करने के लिए अत्यंत आवश्यक बताया गया है, जिसमें शिवलिंग को छोड़कर वजूखाने के अन्य हिस्सों का सर्वेक्षण कराने की अपील की गई है। मुस्लिम पक्ष ने इस सर्वेक्षण के खिलाफ आपत्ति जताई है, उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगा रखी है।

ये भी पढ़ें:

यह याचिका वादी राखी सिंह द्वारा दाखिल की गई है, और मामले की सुनवाई जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच कर रही है।

गौरतलब है कि वाराणसी जिला कोर्ट के सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक ने ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें पूरे ज्ञानवापी परिसर का एएसआई सर्वे कराने की मांग की गई थी। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि ज्ञानवापी के पूरे परिसर का सर्वे नहीं कराया जाएगा। इसके बाद, हिंदू पक्ष के वकील विजय शंकर रस्तोगी ने कहा था कि वे इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे।

ये भी पढ़ें  पूरनपुर हाईवे होटल में 25 घंटे रुके खालिस्तानी आतंकी, पीलीभीत पुलिस तलाश रही मददगार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button