Uttar Pradesh

हेरोइन सप्लाई के गिरोह का पर्दाफाश – दो तस्कर गिरफ्तार

आगरा, 5 अक्टूबर 2024

उत्तर प्रदेश में ताज नगरी आगरा में एंटी नारकोटिक्स टॉक्स फोर्स और न्यू आगरा पुलिस ने मादक पदार्थ बेचने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस संबंध में दो तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से लगभग 2 करोड रुपए की हेरोइन बरामद की गयी है।

गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ में पता चला कि ये लोग हुक्का बार रेस्टोरेंट एवं होटलो में हेरोइन सप्लाई किया करते थे। इनके गिरोह का नेटवर्क उत्तर प्रदेश सहित महाराष्ट्र ,दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश तक था।
टास्क फोर्स के उपाधीक्षक इरफान नासिर खान ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कल रात टीम ने अपना जाल बिछाया और मोटरसाइकिल पर हेरोइन की सप्लाई करने जा रहे तस्करों को घेर कर पकड़ लिया उनके पास से 1 किलो 70 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस हेरोइन की कीमत 2 करोड रुपए है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह शैलेंद्र राणा नामक व्यक्ति से हेरोइन लेकर आए थे जो उन्हें आगरा में एक व्यक्ति को सप्लाई करनी थी। यह हेरोइन फुटकर में आगरा के होटल और हुक्का बार में चार से पांच करोड रुपए में बिक जाती है।
गिरोह के माध्यम से हेरोइन अन्य राज्यों में भी भेजी जाती है।

ये भी पढ़ें:

इस संबंध में व्यापक जांच की जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  'जनता दर्शन' में 200 फरियादी पहुंचे, सबसे मिले सीएम… शिकायतों के निस्तारण का दिया भरोसा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link