Lucknow City

Holiday Shift : यूपी में बकरीद का अवकाश एक दिन आगे बढ़ा… जानिए कब है छुट्टी

यूपी में अब 28 मई को रहेगा अवकाश, धर्मगुरुओं ने दी सख्त हिदायत, सड़कों पर नमाज और खुले में कुर्बानी से बचें

लखनऊ, 26 मई 2026:

यूपी में ईद-उल-अजहा (बकरीद) के सार्वजनिक अवकाश को लेकर बना भ्रम दूर हो गया है। प्रदेश सरकार ने ईद-उल-अजहा के अवकाश की तारीख में बदलाव करने का फैसला लिया है। पहले यह अवकाश 27 मई के लिए घोषित किया गया था लेकिन अब संशोधित आदेश जारी कर इसे 28 मई कर दिया गया है। चांद दिखने और पर्व की वास्तविक तिथि को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया।

अब प्रदेशभर के सरकारी कार्यालय, स्कूल-कॉलेज और अन्य संस्थान 28 मई को बंद रहेंगे। बकरीद को लेकर धार्मिक और प्रशासनिक तैयारियां भी तेज हो गई हैं। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं सुन्नी धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली के मुताबिक ऐशबाग ईदगाह में 28 मई को सुबह 10 बजे ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की जाएगी।

WhatsApp Image 2026-05-26 at 6.41.40 PM

ये भी पढ़ें:

उन्होंने लोगों से समय पर ईदगाह पहुंचने और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील की। इसके साथ ही साफ शब्दों में कहा कि सड़कों पर नमाज अदा नहीं करें जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।

Advertisement

उन्होंने कुर्बानी को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी। धर्मगुरुओं ने कहा कि कुर्बानी केवल निर्धारित स्थानों पर ही करें और उसके अवशेष खुले में न फेंके जाएं। नगर निगम द्वारा लगाए गए कूड़ेदानों का इस्तेमाल करने की अपील की गई है। वहीं मरकजी शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने भी कहा कि धार्मिक परंपराओं के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाना भी जरूरी है।

उधर, दरगाह शाहमीना शाह में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में भी लोगों से मस्जिद और ईदगाह परिसरों में ही नमाज अदा करने तथा त्योहार शांतिपूर्ण और पारंपरिक तरीके से मनाने की अपील की गई। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है जबकि नगर निगम ने सफाई और पेयजल की अतिरिक्त व्यवस्था शुरू कर दी है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  लखनऊ अग्निकांड पर योगी सख्त : राजनाथ मैदान में, SIT गठित, मृतकों के परिवार को 5 लाख की मदद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link