Assam

असम में सौतेले भाई ने 2 नाबालिग भाइयों को मार डाला, स्कूल ले जाते समय काटा गला, इलाके में सनसनी

गुवाहाटी,23 दिसंबर 2024

असम के उदलगुड़ी जिले के टंगला में 21 दिसंबर को दो नाबालिग भाइयों की हत्या उनके सौतेले भाई ने कर दी। मुख्य आरोपी नीरज शर्मा ने दोनों बच्चों को स्कूल छोड़ने के बहाने मोटरसाइकिल पर बिठाया और फिर एक सुनसान स्थान पर ले जाकर उनका गला रेत दिया। पुलिस ने हत्यारे को हिरासत में लेकर मोटरसाइकिल और हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है। 20 दिसंबर को जब बच्चे स्कूल गए थे, तो वे वापस नहीं लौटे, जिसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की।

पुलिस की पूछताछ में नीरज ने बताया कि वह अपने पिता से उपेक्षित महसूस करता था और गुस्से में आकर उसने यह कदम उठाया। बच्चों के शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन कर जल्द न्याय की मांग की। इस घटना ने पूरे समुदाय को झकझोर कर रख दिया है, और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें  असम : युवकों ने पिकनिक के दौरान काटी गाय, वीडियो बना किया पोस्ट, 6 गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link