Sports

IND vs NZ T20: दो साल बाद लौटे ईशान किशन का गरजा बल्ला… मारी शानदार फिफ्टी, दिलाई भारत को 2-0 की बढ़त

रायपुर टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई, जहां ईशान किशन और सूर्य कुमार यादव की शानदार पारियों ने मैच का रुख पलट दिया। दो साल बाद लौटे ईशान किशन ने दमदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं के भरोसे को सही साबित किया

खेल डेस्क, 24 जनवरी 2026:

भारत ने रायपुर में शुक्रवार को खेले गए दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। 209 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने सिर्फ 15 ओवर और 2 गेंदों में मैच खत्म कर दिया। इस मैच में ईशान किशन ने 32 गेंदों में 76 रन की बेहतरीन पारी खेली। दो साल बाद टीम में वापसी कर रहे ईशान ने यह दिखा दिया कि उनमें बड़े मंच पर खेलने की पूरी काबिलियत है।

विवादों में घिरी ईशान की विदाई

ईशान की टीम से विदाई भी काफी विवादों में रही थी, जब उन्होंने मेंटल फैटिग का हवाला देकर बीसीसीआई से छुट्टी मांगी थी। इसके बाद विदेश में पार्टी की तस्वीरें सामने आने पर उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया और सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी हटा दिया गया था।

bcf6ef0a-8d6b-42fe-89d9-afc85fe51f03

गुमनामी से जोरदार वापसी

आईपीएल में भी मुंबई इंडियंस ने ईशान को रिलीज कर दिया, जिसके बाद वह हैदराबाद टीम का हिस्सा बने। वहां उन्होंने कुछ अच्छी पारियां खेलीं, लेकिन निरंतरता नहीं बना पाए। इसके बाद ईशान ने खुद को घरेलू क्रिकेट में साबित किया। बिहार में जन्मे और झारखंड में क्रिकेट खेलने वाले ईशान किशन ने अपनी कप्तानी में झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताई। इस टूर्नामेंट में उन्होंने दो शतक और दो अर्धशतक लगाए।

चयनकर्ताओं के भरोसे पर खरे उतरे ईशान

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी फाइनल के तुरंत बाद टी20 विश्व कप टीम की घोषणा हुई, जिसमें शुभमन गिल बाहर रहे और ईशान किशन को मौका मिला। रायपुर की इस पारी ने साबित कर दिया कि चयनकर्ताओं का फैसला बिल्कुल सही था। आने वाले मैचों में अगर संजू सैमसन का बल्ला नहीं चलता है, तो ईशान किशन ओपनिंग और विकेट कीपिंग की जिम्मेदारी संभालते नजर आ सकते हैं। यह ईशान किशन नहीं, बल्कि बेमिसाल किशन हैं।

a6878964-18ba-4a9c-be13-0e46e28b132b

सूर्या और ईशान की मैच पलटने वाली साझेदारी

इस मैच की शुरुआत बेहद खराब रही, जब महज 6 रन पर टीम के दो विकेट गिर गए। टॉप फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट हुए, जबकि संजू सैमसन सिर्फ 6 रन बना सके। मुश्किल हालात में कप्तान सूर्य कुमार यादव और ईशान किशन ने मोर्चा संभाला और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। सूर्य कुमार यादव खुद लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, लेकिन रायपुर में उन्होंने शानदार वापसी की। सूर्या ने 37 गेंदों में 82 रन की विस्फोटक पारी खेली और टी20 क्रिकेट में 463 दिनों बाद अर्धशतक लगाया। यह उनका 23 पारियों के बाद आया पचासा था। इससे पहले उन्होंने अक्टूबर 2024 में टी20 में अर्धशतक बनाया था। इस मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब ईशान किशन को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button