CricketSports

भारतीय टेस्ट टीम घोषित : वेस्टइंडीज के खिलाफ शुभमन कप्तान, जडेजा उपकप्तान, जुरेल को बड़ी जिम्मेदारी

मुंबई, 25 सितंबर 2025:

वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। चयनकर्ताओं ने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को कप्तानी की कमान सौंपी और रविंद्र जडेजा को उपकप्तान नियुक्त किया है। सीरीज की शुरुआत 2 अक्तूबर से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी।

टीम में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ध्रुव जुरेल को दी गई है। इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हुए ऋषभ पंत अभी पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं, इसलिए उनका चयन नहीं किया गया। बैकअप विकेटकीपर के रूप में एन जगदीशन को भी टीम में शामिल किया गया है।

तेज गेंदबाजी विभाग की अगुआई एक बार फिर जसप्रीत बुमराह करेंगे। उनके साथ मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा पेस अटैक का हिस्सा होंगे। स्पिन विभाग में जडेजा के अलावा वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:

चयनकर्ताओं ने इस बार करुण नायर और सरफराज खान को टीम में जगह नहीं दी। नायर इंग्लैंड सीरीज में खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे और चोटिल भी हो गए थे। वहीं, सरफराज ने घरेलू क्रिकेट में रन जरूर बनाए थे, लेकिन चयनकर्ताओं का भरोसा उन पर नहीं दिखा।

Advertisement

इसी बीच श्रेयस अय्यर ने लाल गेंद क्रिकेट से छह महीने का ब्रेक लिया है। हाल ही में ब्रिटेन में उनकी सर्जरी हुई थी और टेस्ट मैच खेलने के दौरान उन्हें दिक्कतें हो रही थीं। अय्यर ने इस अवधि को अपनी फिटनेस सुधारने के लिए समर्पित करने का फैसला लिया है।

भारत की टेस्ट टीम (वेस्टइंडीज के खिलाफ)

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, नितीश कुमार रेड्डी और एन जगदीशन (विकेटकीपर)।

ये भी पढ़ें  गोरखपुर: मुख्यमंत्री पहुंचे रिजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, कबड्डी प्रतियोगिता के समापन में हुए शामिल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link