Uttar Pradesh

पति-पत्नी के झगड़े में घर से दूर लावारिस छूटी मासूम… पुलिस ने परिजनों को तलाश

शिवओम दीक्षित

लखीमपुर खीरी, 4 दिसंबर 2024 :

पति-पत्नी के आपसी झगड़े ने एक मासूम की जान जोखिम में डाल दी। घर से दूर झगड़े के दौरान दोनों 10 माह की बच्ची को सूनसान स्थान पर छोड़ कर चले गए। लोगों ने मासूम को लावारिस देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस के प्रयास से मासूम अपने परिजनों के पास पहुंची।

यह वाकया यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के फूलबेहड़ थाना क्षेत्र का है। क्षेत्र के पूजा गांव बंधे पर मंगलवार देर शाम 10 माह की एक बच्ची लावारिस मिली। उसे देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मासूम को संभालने के साथ पुलिस ने उसके परिजनों की तलाश शुरू की। सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला कि मासूम पूजा गांव निवासी पारो देवी की बेटी है।

ये भी पढ़ें:

पुलिस ने बुधवार सुबह मासूम को उसकी मां के सुपुर्द किया। थानाध्यक्ष आलोक धीमान के मुताबिक मासूम की मां पारो देवी ने बताया कि गांव के बाहर बंधे पर उसका अपने पति से विवाद हो गया था। इसके बाद बच्ची वहीं छूट गई। पारो देवी ने सोचा कि मासूम को उसका पिता ले गया होगा लेकिन वह भी उसे वहीं छोड़कर चला गया था।

Advertisement

ये भी पढ़ें  लखनऊ: तिलकनगर में अतिक्रमण पर चला बुलडोज़र, नगर निगम की टीम ने की कार्रवाई

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link