Jharkhand

झारखंड : नक्सल विरोधी सर्च अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट, दुर्घटना में 1 सीआरपीएफ जवान शहीद

रांची, 23 मार्च 2025

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में शनिवार को एक दुखद घटना घटी, जिसमें सीआरपीएफ के एक जवान की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। जानकारी के अनुसार आईईडी विस्फोट छोटानागरा थाना क्षेत्र के वनग्राम मारंगपोंगा जंगल के पास दोपहर करीब 2.30 बजे हुआ, जब नक्सल विरोधी अभियान चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) में विस्फोट हो गया, जिसे माओवादियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए लगाया था। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए रांची ले जाया गया। शेखर ने कहा, “सीआरपीएफ की 193 बटालियन में उपनिरीक्षक मंडल की इलाज के दौरान मौत हो गई।”

ये भी पढ़ें  पुलिस ने पकड़े टीएसपीसी के खूंखार नक्सली, एके-47 और अन्य हथियार बरामद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link