Jharkhand

झारखंड चुनाव को लेकर NDA में हुआ सीटों का बंटवारा – आजसू को 10 सीट, जेडीयू को 2 और LJP को 1 सीट

रांची,18 अक्टूबर 2024

अगले महीने झारखंड होने वाले विधानसभा चुनाव (Jharkhand elections) को लेकर के NDA में सीटों का बंटवारा हो गया है, जिसमें आजसू 10 सीटों पर लड़ेगी जबकि जेडीयू को 2 सीट दी दी गई है. वहीं चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी को चतरा की एक सीट दी गई है बाकी 68 सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ेगी ।

केंद्रीय मंत्री और झारखंड के भाजपा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “झारखंड में भाजपा, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU), जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) मिलकर चुनाव लड़ेंगे. सीट बंटवारे पर भी सहमति बन गई है और जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी और वहीं, असम के मुख्यमंत्री और झारखंड बीजेपी चुनाव सह प्रभारी हेमंत बिस्व सरमा ने कहा कि झारखंड (Jharkhand elections) में होने वाले चुनाव पीएम मोदी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा जिसमें बीजेपी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और आजसू को 10 सीटें दी गई हैं.

Jharkhand elections: आजसू इन 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी –

ये भी पढ़ें:

1-सिल्ली
2- रामगढ़
3- गोमिया
4- इचागढ़
5- मांडू
6- जुगसलिया
7- डुमरी
8- पाकुड़
9- लोहरदगा
10- मनोहरपुर

जेडीयू 2 सीटों पर

1-जमशेदपुर पश्चिम
2- तमाड़

और एलजेपी एक सीट पर चुनाव लड़ेगी

झारखंड (Jharkhand elections) में दो चरणों में मतदान होना है और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे. पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर वोटिंग होगी और दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 सीटों पर मतदान होगा. इसके बाद 23 नवंबर को मतगणना होगी. चुनाव आयोग के मुताबिक, झारखंड में कुल मतदाता की संख्या 2,55,18,642 हैं, जिसमें पुरुष मतदाता की संख्या 1,29,97,325 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1,25,20,910 है. यानी महिलाओं की सहभागिता बढ़ी है।

झारखंड में कितनी सीटों की फाइट

छोटा नागपुर के पठार पर जंगलों से आच्छादित झारखंड में विधानसभा की कुल 81 सीटों के लिए चुनाव होने हैं. विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए जादुई आंकड़ा 42 सीटों का है. पिछले यानि 2019 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो 30 सीटें जीतकर जेएमएम सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी । (Jharkhand elections)

ये भी पढ़ें  महाराष्ट्र : खेलते-खेलते अपार्टमेंट की पहली मंजिल से गिरा 2 वर्षीय बच्चा, मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link