Jharkhand

शादी की खुशियां आचानक गम में बदली, झारखंड में भीषण सड़क हादसे में 4 की मौत

झारखंड, 24 अक्टूबर 2024

झारखंड में शादी की बारात में जा रही कार का रोड़ में भीषण एक्सीडेंट हो गया जिससे शादी वाले घर में खुशी का माहौल आचानक दुख में तब्दील हो गया। झारखंड के पलामू जिले में यह दर्दनाक घटना सामने आई है। बता दे कि यहां के एक गांव में उस समय मातम छा गया वाहन का एक्सीडेंट हो गया है और इसमें चार लोगों की मौत हो गई है। पलामू जिले के मनातू प्रखंड के उरुर जंगल में बारात जा रही है स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई,  जिसमें सवार चार व्यक्तियों की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य घायल हो गए। इस घटना के बाद खुशियां मातम में बदल गईं। मिली जानकारी के अनुसार बारात बिहार के गया के छकरबंधा से झारखंड के लेस्लीगंज जा रही थी। तभी गाड़ी अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकरा गयी। इससे 2 लोगों की मौत मौके पर ही हो गयी। हादसे के बाद सभी को आनन-फानन में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल ले जाया गया। यहां 2 अन्य लोगों की भी मौत हो गयी। वहीं 3 लोगों की हालत गंभीर है, सभी का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले की जांच कर रही है। बारात बिहार के गया जिला के छकरबंधा गांव से लेस्लीगंज आ रही थी। घटना बुधवार रात लगभग 9 बजे की घटना है, मृत व्यक्तियों में दूल्हे के रिश्तेदार जावेद अंसारी, आसिन अंसारी और दो अन्य शामिल हैं। सभी मृतकों की उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भेजा गया है। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन मेदनी नगर पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें  रांची में कई जगहों पर ED की छापेमारी, आयुष्मान भारत योजना में अनियमितताओं का मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button