Jharkhand

झारखंड : सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में महिला समेत दो माओवादी ढेर

चाईबासा, 30 जनवरी 2025

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक महिला सहित दो माओवादी मारे गए। मामले में अधिकारी ने बताया कि यह घटना पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय शहर से लगभग 80 किलोमीटर दूर सोनुआ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक वन क्षेत्र में बुधवार तड़के हुई।

कोल्हान रेंज के डीआइजी मनोज रतन चोथे ने पीटीआई-भाषा को बताया, “सोनुआ थाना क्षेत्र के जंगल में सुबह करीब 6.35 बजे सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच गोलीबारी हुई। तलाशी अभियान के दौरान एक महिला सहित दो शव बरामद किए गए।” उन्होंने कहा कि घटनास्थल से दो इंसास राइफलें भी बरामद की गईं। फिलहाल इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  झारखंड : डुमरी-गिरिडीह मार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना, बाइक और एसयूवी की टक्कर में 6 की मौत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button