विकास गोंड
वाराणसी, 11 अप्रैल 2026:
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के गंगा घाट पर लेज़र शो एक बार फिर शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार की रात इसका भव्य नजारा देखने को मिला। न्यास के मुताबिक अब यह शो हर दिन शाम की गंगा आरती के तुरंत बाद आयोजित किया जा रहा है, जिससे घाट पर आने वाले लोगों को नया अनुभव मिल रहा है।
करीब 10 मिनट के इस शो में काशी के इतिहास और संस्कृति को रोशनी और साउंड के जरिए पेश किया ज्ञाया। इसमें खास तौर पर ललिता घाट समेत शहर की पहचान से जुड़े दृश्यों को शामिल किया गया है, जो दर्शकों को बांधे रखते हैं।
पिछले साल गंगा का जलस्तर बढ़ने से शो की मशीनें पानी में डूब गई थीं। सिल्ट भर जाने की वजह से पूरा सिस्टम बंद हो गया था और लंबे समय तक शो नहीं हो पाया। बाद में मंदिर ट्रस्ट ने मुंबई से तकनीकी टीम बुलाकर मशीनों को ठीक कराया।
मरम्मत के बाद अब लेज़र शो फिर से पूरी क्षमता के साथ शुरू हो गया है। इसके साथ घाट पर होने वाली सायंकालीन गंगा आरती भी लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है।






