PoliticsUttar Pradesh

मिल्कीपुर उपचुनाव : भाजपा के चंद्रभानु की बड़ी जीत, सपा को 61 हजार से अधिक वोटों से हराया

अयोध्या, 8 फरवरी 2025 :

यूपी के अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। भाजपा उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद को 61 हजार से अधिक वोटों के भारी अंतर से हराया।

31वें दौर की मतगणना के बाद चंद्रभानु पासवान को 1,46,397 वोट मिले, जबकि सपा के अजीत प्रसाद 84,687 वोटों पर सिमट गए। भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने जीत का प्रमाण पत्र लेने के लिए मतगणना स्थल पहुंच चुके हैं। इस जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इसे 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए बड़ी राजनीतिक बढ़त के रूप में देखा जा रहा है।

सीएम योगी बोले: जनता का भाजपा पर अटूट विश्वास

ये भी पढ़ें:

भाजपा की इस शानदार जीत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंद्रभानु पासवान को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के भाजपा सरकार पर अटूट विश्वास का प्रमाण है।

क्यों हुआ उपचुनाव?

यह उपचुनाव अवधेश प्रसाद के लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सीट से सांसद चुने जाने के कारण हुआ था। गत चुनाव में मिल्कीपुर से सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद विधायक निर्वाचित हुए थे। सांसद बनने के बाद उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दे दिया। उपचुनाव में सपा ने उनके बेटे अजीत प्रसाद को प्रत्याशी बनाया था, जो भाजपा से हार गए। अयोध्या लोकसभा सीट पर मिली हार के बाद भाजपा के लिए यह उपचुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बन गया था, जिसे चंद्रभानु पासवान ने जीतकर पार्टी की साख बचा ली।

केशव मौर्य का तंज : समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी सपा

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की गुंडागर्दी हार गई है। 2027 में समाजवादी पार्टी ‘समाप्तवादी पार्टी’ बन जाएगी।

ये भी पढ़ें  फिर मिले गोवंशों के अवशेष, चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link