Uttar Pradesh

काशी : श्रृंगार गौरी मंदिर की ओर बढ़ रहे शिवसैनिकों को पुलिस ने रोका, हिरासत में लेकर भेजा थाने

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 4 अगस्त 2025:

सावन के अंतिम सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर स्थित श्रृंगार गौरी मंदिर में जलाभिषेक के लिए बढ़ रहे शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गोदौलिया चौराहे पर रोक तो हंगामा हो लगा। इस दौरान शिवसैनिकों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहस और नारेबाजी हुई।

शिवसेना नेता अजय चौबे के नेतृत्व में करीब 50 से अधिक शिवसैनिक दशाश्वमेध घाट से गंगाजल लेकर श्रृंगार गौरी मंदिर की ओर जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए रोका तो हंगामा होने लगा। इसके बाद सभी शिवसैनिकों को हिरासत में लेकर पुलिस वाहन से थाने ले जाया गया। शाम को उन्हें निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

हर साल सावन के अंतिम सोमवार को शिवसैनिक श्रृंगार गौरी मंदिर में जलाभिषेक की परंपरा निभाते हैं। लेकिन ज्ञानवापी परिसर में चल रहे कानूनी विवाद और सुरक्षा व्यवस्था के चलते उन्हें दर्शन और पूजन से वंचित रहना पड़ा। शिवसैनिकों ने प्रशासन पर धार्मिक भावनाओं को अनदेखा करने का आरोप लगाया है। उधर, पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई एहतियातन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई थी।

ये भी पढ़ें  क्वेस्ट इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी और महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के बीच हुआ एमओयू

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link