Uttar Pradesh

लखीमपुर खीरी : बाघिन को भारी पड़ा बकरी का लालच, पिंजरे में कैद, पांच माह से था इलाके में आतंक

लखीमपुर खीरी, 28 अगस्त 2025:

यूपी के लखीमपुर खीरी जनपद के मैलानी और गोला रेंज क्षेत्र में पांच माह से आतंक का पर्याय बनी बाघिन बुधवार रात आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गई। बकरी का शिकार करने के चक्कर में फंसी इस बाघिन ने अब तक एक बालक समेत 100 से अधिक पालतू पशुओं की जान ले ली थी।

बाघिन के पकड़े जाने से ग्रामीणों के साथ वन विभाग की टीम ने भी राहत की सांस ली है। मालूम हो कि कुकरा, ढ़ाका, कुंवरपुर, हजरतपुर, देवीपुर, प्रतापपुर सहित दो दर्जन से अधिक गांवों और बांकेगंज-कुकरा मार्ग पर कई महीने से बाघिन की मौजूदगी से लोग दहशत में थे। खेतों में जाना किसानों ने लगभग छोड़ दिया था। शाम ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा छा जाता था।

ये भी पढ़ें:

लगातार हो रहे हमलों और बढ़ते आक्रोश के चलते वन विभाग ने इलाके में तीन पिंजरे और 24 कैमरे लगाए। साथ ही ड्रोन से भी निगरानी की, लेकिन बाघिन हर बार बच निकलती रही। देवीपुर गांव के पास खेत में लगाए गए पिंजरे में बुधवार रात बकरी के लालच में बाघिन फंस गई।

Advertisement

सूचना पर डीएफओ संजय बिश्वाल और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा के बीच बाघिन को पिंजरे सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली से गोला रेंज भेज दिया गया। वन अधिकारियों के मुताबिक ने पकड़ी गई बाघिन को दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगल में छोड़ा जाएगा।

ये भी पढ़ें  दानपेटी में चिल्लर भरकर प्रदर्शन... मानसून सत्र से पहले विधानभवन के बाहर सपा का हंगामा, बोले- नीट है या चीट है

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link