NationalUttarakhand

ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) का लोकार्पण : उत्तराखंड विधानसभा में डिजिटल क्रांति की शुरुआत

देहरादून,18 फरवरी 2025:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी भूषण की उपस्थिति में मंगलवार को ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) का लोकार्पण किया। इस बार विधानसभा का बजट सत्र नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन के तहत संचालित किया जा रहा है।

उत्तराखंड में विधानसभा के कार्यों को डिजिटल और पेपरलेस बनाने के लिए ई-विधानसभा प्रणाली अपनाई गई है। इस प्रणाली के अंतर्गत विधायकों को कार्यसूची, विधानसभा में पूछे गए प्रश्नों के जवाब और अन्य दस्तावेज अब ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही, विधायकों की टेबल पर टैबलेट लगाए गए हैं जिससे सभी दस्तावेज डिजिटल रूप से साझा किए जा सकें।

इस पहल से न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी, बल्कि विधानसभा की कार्यवाही भी अधिक दक्षता से संपन्न होगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्रीगण और विधायकगण भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस डिजिटल बदलाव का समर्थन किया।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  बिहार की सत्ता में दो दशक बाद बड़ा मोड़: नीतीश कुमार ने खुद कहा- राज्यसभा जाएंगे, कार्यकर्ता नाराज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link