Lucknow City

लखनऊ में गोमती का ‘जल प्रहार’: पलासियो से IIIT तक पानी, इकाना डूबा, फैजुल्लागंज में 20 हजार लोग फंसे

इकाना स्टेडियम और सीजी सिटी भी बाढ़ की चपेट में, पलासियो के बेसमेंट में पहुंचा पानी, IIIT बंद और एमटेक परीक्षाएं स्थगित, बैकुंठ धाम डूबा, फैजुल्लागंज में राहत को लेकर लोगों में नाराजगी

लखनऊ, 8 अक्टूबर 2026:

गोमती नदी के बढ़ते जलस्तर ने राजधानी लखनऊ में बाढ़ की स्थिति को भयावह बना दिया है। बुधवार से पानी ने उन इलाकों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया जिन्हें अब तक बाढ़ से अपेक्षाकृत सुरक्षित माना जा रहा था। शहीद पथ के पास पलासियो मॉल, इकाना स्टेडियम, सीजी सिटी और ट्रिपल आईटी परिसर तक पानी पहुंचने से शहर के इस हिस्से में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वहीं फैजुल्लागंज व आसपास क्षेत्र में करीब 10 किलोमीटर का इलाका पानी से घिरा है। हजारों परिवार अब भी बाढ़ के बीच रहने को मजबूर हैं।
lucknow-flood-news-gomti-river-water-enters-palassio-mall-ekana-stadium-iiit (2)

इकाना स्टेडियम के आसपास सड़कें टापू में तब्दील

गोमती का पानी लगातार बढ़ने के साथ इकाना स्टेडियम के आसपास की सड़कें टापू में तब्दील हो गई हैं। कल तक स्टेडियम से दूर नजर आ रहा पानी अब उसे पार करता हुआ पलासियो मॉल तक पहुंच गया। मॉल के बेसमेंट में पानी घुसने के बाद वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। बेसमेंट में खड़ी गाड़ियों को भी बाहर निकलवाया गया। मॉल के सामने बने अंडरपास में पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ है। पलासियो से सुलतानपुर रोड तक सड़क के एक हिस्से में पानी जमा है।
3

सीजी सिटी में पानी, ट्रिपल आईटी बंद

बाढ़ का पानी सीजी सिटी स्थित ट्रिपल आईटी परिसर में भी घुस गया है। स्थिति को देखते हुए संस्थान में शैक्षणिक गतिविधियां अगले आदेश तक बंद कर दी गई हैं। निर्धारित एमटेक परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। संस्थान के सहायक कुलसचिव विवेकानंद सिन्हा के मुताबिक हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं को कैंसर अस्पताल और छात्रों को गोल्फ सिटी स्थित एक हॉस्टल में सुरक्षित ठहराया गया है। परिसर की विद्युत आपूर्ति भी बंद कर दी गई है।
lucknow-flood-news-gomti-river-water-enters-palassio-mall-ekana-stadium-iiit (3)

ये भी पढ़ें:

निजी अस्पताल और आपदा प्रबंधन मुख्यालय भी चपेट में

बाढ़ का असर केवल मॉल और शैक्षणिक संस्थान तक सीमित नहीं रहा। पलासियो के पास स्थित निजी अस्पताल और आपदा प्रबंधन मुख्यालय भी पानी की चपेट में आ गए हैं। हालात को देखते हुए नगर निगम और एलडीए की टीमें मौके पर डटी रहीं और पानी को रोकने तथा प्रभावित क्षेत्रों को बचाने के प्रयास करती रहीं।

Advertisement

पानी के दबाव में ध्वस्त हुआ निकासी इंतजाम

इकाना स्टेडियम के पास गोमती का पानी रोकने के लिए एलडीए ने नाले के पास बोरियां लगाई थीं। जल निकासी के लिए पंप लगाया था लेकिन पानी का दबाव बढ़ते ही पूरा इंतजाम बह गया। नगर निगम के इंजीनियरों के मुताबिक पंपिंग स्टेशन भी पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। इसके बाद पानी आसपास के इलाकों में फैलता चला गया।
lucknow-flood-news-gomti-river-water-enters-palassio-mall-ekana-stadium-iiit (4)

बैकुंठ धाम भी जलमग्न

बाढ़ की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बैकुंठ धाम भी पूरी तरह पानी में डूब गया है। यहां शव रखने के लिए बनाए गए चबूतरे तक पानी में डूब चुके हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हेल्पलाइन पर संपर्क करने के बावजूद उन्हें समय पर मदद नहीं मिल रही है।
lucknow-flood-news-gomti-river-water-enters-palassio-mall-ekana-stadium-iiit (5)

फैजुल्लागंज में 5-6 फीट पानी, हजारों लोग फंसे

फैजुल्लागंज के इलाकों में स्थिति सबसे गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 40 हजार घरों में 5 से 6 फीट तक पानी भरा है। करीब 10 किलोमीटर का क्षेत्र बाढ़ से घिर चुका है। बड़ी संख्या में परिवार घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों, किराए के मकानों या रिश्तेदारों के यहां जा चुके हैं लेकिन करीब चार से पांच हजार घरों में लोग अब भी रह रहे हैं। स्थानीय अनुमान के मुताबिक 20 से 25 हजार लोग बाढ़ के बीच फंसे हैं।

कुछ हिस्सों में नावों से पहुंचाई जा रही राहत सामग्री

मामा कॉलोनी और दाउदनगर के कुछ हिस्सों में नावों से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है लेकिन कई मोहल्लों की तंग गलियों में फंसे लोग अब भी मदद का इंतजार कर रहे हैं। समय पर भोजन और पानी नहीं मिलने को लेकर लोगों में नाराजगी भी है। इसी दौरान राहत पहुंचाने गई एनडीआरएफ टीम और स्थानीय लोगों के बीच नोकझोंक की स्थिति भी बनी।
lucknow-flood-news-gomti-river-water-enters-palassio-mall-ekana-stadium-iiit (6)

पार्षद ने महापौर पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेता एवं नगर निगम पार्षद मुकेश सिंह चौहान ने फैजुल्लागंज की स्थिति को लेकर महापौर सुषमा खर्कवाल पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि इलाका करीब दस दिन से बाढ़ की गंभीर स्थिति में है। हजारों परिवार परेशान हैं। चौहान ने कहा कि ऐसे संकट के समय शहर की प्रथम नागरिक से प्रभावित लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनने और प्रशासन पर राहत कार्य तेज करने का दबाव बनाने की अपेक्षा होती है।
lucknow-flood-news-gomti-river-water-enters-palassio-mall-ekana-stadium-iiit (7)

हालांकि, प्रशासन की ओर से राहत-बचाव अभियान जारी होने की जानकारी दी गई है। जिला प्रशासन के मुताबिक प्रभावित इलाकों में 52 नावें चल रही हैं और चार राहत शिविर बनाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें दवाएं और चिकित्सा सहायता उपलब्ध करा रही हैं।
lucknow-flood-news-gomti-river-water-enters-palassio-mall-ekana-stadium-iiit (8)

वैसे लखनऊ में बाढ़ अब सिर्फ जलभराव की समस्या नहीं रह गई है। गोमती का बढ़ता पानी शहर के अहम संस्थानों, व्यावसायिक केंद्रों, अस्पतालों और घनी आबादी वाले इलाकों तक पहुंच चुका है। ऐसे में राहत और बचाव की रफ्तार के साथ अगले कुछ घंटों में जलस्तर का रुख राजधानी के लिए बेहद अहम होगा।

ये भी पढ़ें  घर-घर पोषण का संदेश पहुंचाने वाली ‘योद्धाओं’ को सलाम, मलिहाबाद में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर बरसे सम्मान के फूल

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link