Uttarakhand

Uttarakhand News: ऑनलाइन गेमिंग में बड़े मुनाफे का झांसा, 1.77 करोड़ की ठगी का ऐसे खुला राज

बैंक खाते में मिले 95 लाख के संदिग्ध लेन-देन, YouTube विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल, WhatsApp पर भेजे लिंक और निवेश के नाम पर ऐंठी रकम, STF ने राजस्थान से आरोपी को दबोचा, खाते में पहुंची थी करीब 14 लाख रुपये की ठगी की रकम

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 8 अक्टूबर 2026:

ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर बड़ा मुनाफा कमाने का लालच एक व्यक्ति को 1.77 करोड़ रुपये की चपत लगा गया। इस साइबर ठगी की जांच करते हुए उत्तराखंड एसटीएफ ने बैंक खातों की ट्रांजेक्शन हिस्ट्री खंगाली तो ठगी के नेटवर्क की एक अहम कड़ी हाथ लग गई। पुलिस ने राजस्थान के डीडवाना कुचामन जिले के लाडनूं से आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि पीड़ित से ठगी गई रकम में से करीब 14 लाख रुपये आरोपी के बैंक खाते में पहुंचे थे।

इतना ही नहीं आरोपी के खाते में महज चार महीने के भीतर करीब 95 लाख रुपये का संदिग्ध लेन-देन भी मिला है। मामला हरिद्वार निवासी एक व्यक्ति से जुड़ा है। पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार उसने YouTube पर Winadda ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन के बाद साइबर ठगों ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से WhatsApp पर संपर्क किया और कम रकम निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया।

ये भी पढ़ें:

ठगों ने पीड़ित को लिंक भेजे और निवेश के नाम पर अलग-अलग चरणों में रकम ट्रांसफर कराई। धीरे-धीरे रकम बढ़ती गई और वर्ष 2025 में पीड़ित से 1,77,53,960 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। मामला सामने आने के बाद साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Advertisement

बैंक खाते की ट्रांजेक्शन हिस्ट्री बनी सुराग

जांच के दौरान एसटीएफ ने ठगी में इस्तेमाल बैंक खातों और रकम के ट्रांजेक्शन की कड़ियां जोड़नी शुरू कीं। बैंकिंग ट्रेल की पड़ताल में पता चला कि पीड़ित से ठगी गई रकम में से करीब 14 लाख रुपये किशोर के खाते में पहुंचे थे। इसके बाद पुलिस ने उसके खाते की चार महीने की ट्रांजेक्शन हिस्ट्री खंगाली तो करीब 95 लाख रुपये का संदिग्ध लेन-देन सामने आया।

बैंकिंग रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों के आधार पर खाताधारक की पहचान 41 वर्षीय किशोर नामक व्यक्ति के रूप में हुई। इसके बाद एसटीएफ टीम राजस्थान पहुंची और लाडनूं थाना क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस उसके बैंक खातों, लेन-देन और साइबर ठगी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि 1.77 करोड़ रुपये की ठगी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस की लोगों से अपील

एसटीएफ ने लोगों को ऑनलाइन गेमिंग, निवेश या कम रकम में बड़ा मुनाफा देने वाले किसी भी ऑफर से सावधान रहने की सलाह दी है। पुलिस ने कहा है कि अनजान लोगों या वेबसाइटों के भेजे संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और बिना सत्यापन के रकम ट्रांसफर करने से बचें। किसी भी निवेश या ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता जांचे बिना उस पर पैसा लगाना भारी पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें  "पायलट समर्थक नरेश मीणा ने कांग्रेस में हलचल मचाई, कई नेताओं का समर्थन"

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link