Uttarakhand

kainchi Dham Mela: नीम करौली बाबा के दर्शन को उमड़ेंगे श्रद्धालु, निजी वाहनों की नो इंट्री

नैनीताल में 14 व 15 जून को लगेगा विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मेला, देश-विदेश से पहुंचेंगे लाखों लोग, 210 बसें व 250 शटल टैक्सियों का होगा संचालन

योगेंद्र मलिक

नैनीताल, 5 जून 2026ः

उत्तराखंड के नैनीताल में 14 व 15 जून को आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मेले को लेकर एसएसपी ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें यातायात व्यवस्था को लेकर मंथन किया गया। इस दौरान तय हुआ कि मेला क्षेत्र में निजी वाहनों के प्रवेश पर नो इंट्री रहेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 210 बसें व 250 शटल टैक्सियां संचालित की जाएंगी।

नीम करौली बाबा के दर्शन करने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कैंची धाम पहुंचेंगे। भीड़ और यातायात दबाव को नियंत्रित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जहां से श्रद्धालुओं को शटल सेवा के माध्यम से मंदिर तक पहुंचाया जाएगा। एसएसपी ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल सेवा के प्रभावी संचालन के लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों व संचालकों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-06-05 at 3.59.14 PM

Advertisement

एसएसपी ने कहा कि पहाड़ी जिलों और कैंची धाम जाने वाले वाहनों के लिए स्टीकर व्यवस्था लागू की जाएगी। थाना प्रभारियों को होटल-होमस्टे संचालकों के साथ बैठक करने को कहा, ताकि श्रद्धालुओं को ठहरने में कोई असुविधा न हो। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें व प्रशासन द्वारा जारी ट्रैफिक प्लान का पालन करें।

एसएसपी ने कहा कि आगंतुकों के वाहनों को होटल बुकिंग के आधार पर ही संबंधित चेकिंग पाइंट्स से आगे जाने की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के साथ शालीनता व विनम्रतापूर्वक व्यवहार करें। इस दौरान एसपी क्राइम जगदीश चंद्र, एसपी सिटी मनोज कत्याल, एसपी संचार रेवाधर मठपाल आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  अर्द्धकुंभ-2027 : त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक बदलेगी ऋषिकेश की तस्वीर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link