Lucknow City

लखनऊ : नन्हे सितारे उत्सव में चमकी प्रतिभा, बच्चों का उत्साह और जोश देख गूंजीं तालियां

एम. एम. खान

लखनऊ, 15 अक्टूबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में रामपुर गढ़ी जमुनी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक सोसाइटी की ओर से “नन्हे सितारे उत्सव कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों की रचनात्मकता और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए रंग भरों, कविता पाठ और दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह और जोश के साथ भाग लिया।

ये भी पढ़ें:

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रथम से पंचम स्थान तक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बच्चों के बीच समोसे और केले का वितरण भी किया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी खुशनुमा बन गया।

Advertisement

इस अवसर पर ग्राम प्रधान डॉ. सत्य प्रकाश ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की छिपी प्रतिभा को उजागर करते हैं। समाज में शिक्षा व संस्कारों के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

संस्था के अध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया कि सोसाइटी शिक्षा, समाजसेवा और बाल विकास के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। इस कार्यक्रम में आदर्श चतुर्वेदी, आत्मिका पांडे, उजैरा, ज्योत्सना शुक्ला, काजल यादव, प्राची, अंशु, पूजा यादव, शशि, अंजलि, नमिता सहित कई जागरूक ग्रामीणों व शिक्षकों ने सक्रिय सहयोग दिया।

समापन पर विद्यालय प्रबंधन और ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह की पहलें न केवल बच्चों के विकास में सहायक होती हैं, बल्कि समाज में शिक्षा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करती हैं।

ये भी पढ़ें  सीएम ने मेधावी छात्रों-खिलाड़ियों को दिया सम्मान....विभाग व स्कूलों को भी मिले तोहफे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link