
लखनऊ, 24 सितंबर 2026:
यूपी की राजधानी लखनऊ में आज बिजली कटौती लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। बिजली लाइनों की मरम्मत के चलते शहर के कई इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इससे करीब दो लाख की आबादी प्रभावित होने की संभावना है। बिजली विभाग ने लोगों को अपने क्षेत्र में निर्धारित कटौती के समय को ध्यान में रखकर जरूरी काम निपटाने की सलाह दी है।
अहिबरनपुर और महानगर में दोपहर तक कटौती
अहिबरनपुर पावर हाउस से जुड़े सीएसडीएस कॉलोनी, गल्लामंडी, आदर्शपुरम, पुरनिया क्रॉसिंग, सुभाष पार्क, महानगर उपकेंद्र के सेक्टर-सी महानगर विस्तार, महावीर का पुरवा और नया हनुमान मंदिर के आसपास सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वहीं आईटीआई अलीगंज उपकेंद्र के प्रताप बाग, पांडेय टोला, महानगर विस्तार और पीली कॉलोनी में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।
निशातगंज, डालीबाग और आसपास भी असर
विश्वविद्यालय उपकेंद्र के आकाशगंगा, बसेरा, लैंडमार्क और तीरथबक्शी अपार्टमेंट, निशातगंज आर्य कन्या चौराहा, पहली से आठवीं गली निशातगंज और पुराने हैदराबाद मूल्यांकन के आसपास सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक कटौती होगी। डालीबाग, सुरभि अपार्टमेंट और ग्रेंडीयन अपार्टमेंट क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी।
गोमतीनगर के कई इलाकों में अलग-अलग समय पर कटौती
ग्वारी कलवर्ट उपकेंद्र के विरामखंड-1 से 4 में करीब 500 उपभोक्ता सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक प्रभावित होंगे। विपिन खंड के एल्डिको ग्रीन कॉलोनी, बैराज कॉलोनी और मैगनम प्लाजा में सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
कमता उपकेंद्र के गौरव विहार, न्यू नंदी विहार, आरकेपुरम, अशरफ विहार, मल्हौर रोड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विनायकपुरम और रामा डिग्री कॉलेज के पीछे सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक कटौती होगी। विकल्प खंड-4, गंगा विहार, हरौनी मस्जिद, छोरिया माता मंदिर, एल्डिको तिराहा और एल्डिको कॉलोनी में दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसके अलावा गोमतीनगर के विवेक खंड-2, 3 और 4 में दोपहर 2 से शाम 4 बजे, विराजखंड के विनम्र खंड-1, 2, 3, तखवा गांव, पूर्वांचल अपार्टमेंट, सूर्यलोक अपार्टमेंट और वास्तु खंड-1, 2, 3 में इसी अवधि में बिजली कटौती रहेगी। लौलाई उपकेंद्र के विज्ञानखंड, छोटा भरवारा, शुक्ला भट्ठा, सौरभ बिहार, लक्ष्मी गार्डेन, वैदिक इन्क्लेव और नायरा पेट्रोल पंप के आसपास भी दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक आपूर्ति प्रभावित होगी।






