Lucknow City

‘जब जागो तभी सवेरा’… स्काउटिंग में लखनऊ मंडल को देश में नंबर-1 बनाने का संकल्प, छात्र-छात्राओं को जोड़ने पर जोर

भारत स्काउट और गाइड की मंडलीय संगोष्ठी में संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार ने जिला पदाधिकारियों को दिया लक्ष्य, बोले- अधिक से अधिक युवाओं को स्काउटिंग से जोड़ें

लखनऊ, 10 अगस्त 2026:

भारत स्काउट और गाइड के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा और नेतृत्व की भावना विकसित करने के साथ अब लखनऊ मंडल को देश में सर्वोच्च स्थान दिलाने की तैयारी तेज हो गई है। राजधानी के राजकीय इंटर कॉलेज हुसैनाबाद में सोमवार को आयोजित भारत स्काउट और गाइड की मंडलीय संगोष्ठी में मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं भारत स्काउट और गाइड के प्रादेशिक आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार ने पदाधिकारियों को इस दिशा में मिशन मोड में काम करने का आह्वान किया।
lucknow-scouting-mission-dr-pradeep-kumar-aims-for-no-1-rank-in-india (2)

डॉ. प्रदीप कुमार ने जिला संगठन एवं प्रशिक्षण आयुक्तों को निर्देशित किया कि अधिकाधिक छात्र-छात्राओं को स्काउटिंग एवं गाइडिंग से जोड़ा जाए। उन्होंने ‘जब जागो तभी सवेरा’ का संदेश देते हुए कहा कि लक्ष्य बड़ा है, इसलिए सभी पदाधिकारी पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ जुटें। उन्होंने लखनऊ मंडल को देश में सर्वोच्च स्थान पर पहुंचाने के लिए प्राण-पण से प्रयास करने का आह्वान किया।

संगोष्ठी में लखनऊ के संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष डॉ. आरपी मिश्र, डायट प्रवक्ता राम प्रवेश, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अमित कुमार सिंह, मुख्यायुक्त डॉ. जेपी मिश्र, सचिव अनिल शर्मा और सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त गरिमा पाल समेत मंडल के विभिन्न जनपदों के जिला मुख्यायुक्त, सचिव, आयुक्त, लीडर ट्रेनर एवं एडल्ट रिसोर्स मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेशिक संगठन आयुक्त एवं लखनऊ मंडल की नोडल अधिकारी रविन्द्र कौर सोखी ने किया।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  गाजियाबाद में नवरात्र में महिला पुलिस का ‘दुर्गा रूप’... पहली बार मुठभेड़ में बदमाश को गोली मारकर दबोचा

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button