CrimeMadhya Pradesh

मध्यप्रदेश : शादी का झांसा देकर महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म, सेना के कर्नल पर मामला दर्ज

भोपाल, 28 मार्च 2025

भोपाल शहर में एक सेना अधिकारी पर शादी का झांसा देकर एक महिला पुलिस कांस्टेबल के साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में वर्तमान में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल वरुण प्रताप सिंह (48) के खिलाफ 42 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर गुरुवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 (धोखे से या शादी का झूठा वादा करके यौन संबंध बनाना) और 351 (2) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया।

संपर्क करने पर भोपाल पुलिस की महिला सुरक्षा सहायक आयुक्त निधि सक्सेना ने कहा कि आरोपी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल है और “हमने उसकी यूनिट को (मामले के बारे में) सूचित कर दिया है।” सक्सेना ने कहा, “अगर वह पूछताछ के लिए आता है तो ठीक है, अन्यथा गिरफ्तारी की प्रक्रिया अपनानी होगी।”

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  मध्यप्रदेश : ग्वालियर में हॉस्पिटल की लापरवाही आई सामने, मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद आधा दर्जन बुजुर्गों को दिखाई देना हुआ बंद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link