Uttar Pradesh

महाकुंभ 2025 में 6 रंगों के ई-पास से होगी पहचान: VIP के लिए सफेद, अखाड़े के लिए केसरिया

प्रयागराज,4 जनवरी 2025

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए छह रंग के ई-पास जारी किए जाएंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यह व्यवस्था लागू की जा रही है, जिसमें पुलिस, अखाड़ों, वीआईपी और अन्य कार्यों के लिए अलग-अलग रंगों के ई-पास होंगे। विदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं और विभिन्न राज्यों से आए लोगों के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ई-पास का वितरण कैटेगरी के आधार पर किया जाएगा, जिसमें वीआईपी के लिए सफेद, अखाड़ों के लिए केसरिया और मीडिया, पुलिस, आपातकालीन सेवाओं के लिए अन्य रंग निर्धारित किए गए हैं।

इसके अलावा, महाकुंभ में वाहनों की पार्किंग व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है और इसके लिए भी ई-पास जारी किए जाएंगे। वाहन पास के लिए हर विभाग से नोडल अधिकारी नामित किए जाएंगे, जिनकी संस्तुति पर ई-पास की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आवेदकों को अपना व्यक्तिगत विवरण, फोटो और अन्य दस्तावेज़ सबमिट करने होंगे, और ई-पास संबंधित मेला पुलिस कार्यालय से प्राप्त किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  लखनऊ : भाजपा दफ्तर के सामने युवा मोर्चा नेता ने लगाया पोस्टर.... "शर्म करो अखिलेश यादव जी"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link