Uttar Pradesh

लखनऊ : आवारा कुत्तों के लिए बनेगा शेल्टर होम, हाईटेक कैमरों की मदद से पकड़े जाएंगे छुट्टा जानवर

लखनऊ, 10 जुलाई 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ में आवारा कुत्तों और छुट्टा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम बड़े कदम उठाने जा रहा है। महापौर सुषमा खर्कवाल ने जानकारी दी कि शहर में आवारा कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनाए जाएंगे। इसके साथ ही छुट्टा पशुओं की निगरानी और पकड़ने के लिए सूरत नगर निगम की तर्ज पर आधुनिक कैमरा तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।

गुरुग्राम में आयोजित सांविधानिक सम्मेलन से लौटने के बाद महापौर ने बताया कि कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं को ध्यान में रखते हुए यह योजना तैयार की गई है। शेल्टर होम निर्माण से पहले पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व संबंधित नियमों का अध्ययन किया जाएगा।

इसके अलावा महापौर ने कहा कि लखनऊ में कूड़े के बेहतर निस्तारण के लिए कूड़े से बिजली बनाने वाला प्लांट लगाया जाएगा। इस योजना पर अगले छह महीनों के भीतर काम शुरू किया जाएगा। नगर आयुक्त ने सूरत, पुणे, इंदौर और विशाखापट्टनम जैसे शहरों में सफाई और अन्य जनसुविधाओं के बेहतरीन कार्यों की जानकारी दी। इन शहरों के सफल मॉडलों का अध्ययन कर लखनऊ में लागू किए जाएगा।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  लखनऊ में सनसनीखेज वारदात… युवक ने होटल में मां और पांच बहनों का किया कत्ल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link