Uttar Pradesh

सपा से निष्कासित तीनों विधायक विधानसभा से घोषित हुए असंबद्ध, अब सदन में अलग बैठेंगे

लखनऊ, 10 जुलाई 2025:

यूपी की सियासत में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। समाजवादी पार्टी (सपा) से निष्कासित किए गए तीनों विधायक मनोज कुमार पांडेय, राकेश प्रताप सिंह और अभय सिंह को यूपी विधानसभा से असंबद्ध सदस्य घोषित कर दिया गया है।

इन विधायकों को अब सदन में सपा विधायकों के साथ नहीं बैठाया जाएगा। उन्हें अलग स्थान पर बैठने की व्यवस्था की जाएगी, जिससे उनकी पार्टी से असंबद्ध स्थिति स्पष्ट हो सके। सपा से निष्कासन के बाद तीनों विधायकों की भाजपा खेमे में सक्रियता बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें:

मालूम हो कि तीनों विधायकों पर बीते वर्ष राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में क्रॉस वोटिंग करने का आरोप था। इसे पार्टी विरोधी गतिविधि मानते हुए सपा ने कड़ी कार्रवाई करते हुए इन्हें निष्कासित कर दिया था। राकेश प्रताप सिंह और अभय सिंह ने भी पार्टी लाइन से हटकर वोटिंग की थी और भाजपा के साथ खड़े नजर आए।

Advertisement

मनोज कुमार पांडेय रायबरेली जिले की ऊंचाहार सीट से विधायक। उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले ही सपा छोड़ दी थी और भाजपा के संपर्क में आ गए थे। हालांकि रायबरेली से भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया, लेकिन वे गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद भाजपा के चुनाव प्रचार में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें  कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का बयान वायरल, बोले- ‘7 दरोगाओं के हाथ-पैर तुड़वाए तब यहां पहुंचा’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link