Uttar Pradesh

अयोध्या : श्रद्धालुओं के लिए हाईटेक इंतजाम, हेलीकॉप्टर कराएगा राममंदिर के दर्शन

अयोध्या, 7 दिसंबर 2024:

रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं को तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ राममंदिर के दर्शन कराने के लिए हाईटेक इंतजाम किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं के पास कई विकल्प हैं। वे चाहें तो हॉट एयर बैलून या फिर हेलीकॉप्टर से राममंदिर, हनुमानगढ़ी व दूसरे धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे।

अयोध्या में जल्द ही श्रद्धालुओं को राममंदिर के हेलीकॉप्टर से दर्शन की सुविधा मिलेगी। यह सेवा यूपी का पर्यटन विभाग शुरू कराने जा रहा है। इसके लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी कराई जा रही हैं। मालूम हो कि राममंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद रामनगरी में श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ी है। इसके मद्देनजर कई तरह की सुविधाओं पर जोर देते हुए उन्हें विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में हेलीकॉप्टर से दर्शन कराने की तैयारी है। जल्द ही इस सेवा का सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों शुभारंभ कराने की तैयारी है।

हेलीकॉप्टर का किराया तय, खर्च करने होंगे 4130 रुपये

यूपी के पर्यटन विभाग ने अयोध्या में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने के लिए एक निजी कंपनी से एग्रीमेंट किया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक हेलीकॉप्टर से राममंदिर के हवाई दर्शन के लिए प्रति व्यक्ति किराया 4130 रुपये निर्धारित किया गया है।

Advertisement

रामनगरी के दीदार के लिए शुरू हुई हॉट एयर बैलून सेवा

अयोध्या में गत 4 दिसंबर को हॉट एयर बैलून सेवा शुरू की गई है। इस बैलून में सवार होकर श्रद्धालु राममंदिर के साथ अन्य धार्मिक स्थलों का दीदार कर सकते हैं। यह सेवा अयोध्या विकास प्राधिकरण और पुष्पक एडवेंचर की ओर से शुरू की गई है। इसका संचालन राम कथा पार्क हेलीपैड से किया जा रहा है। इस बैलून के माध्यम से 8 से 10 मिनट तक हवाई दर्शन का आनंद लिया जा सकता है। इसके माध्यम से राममंदिर के शिखर के साथ हनुमानगढ़ी और कनक भवन जैसे मंदिरों को ऊपर से देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें  जनसभाओं में गरजे योगी, बोले- पहले माफिया के नतमस्तक थी सरकार, अब विकास और कानून दोनों साथ चल रहे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link