Uttar Pradesh

युवक ने चलाई थी कार, यूपी पुलिस ने लगाया हेलमेट न पहनने का जुर्माना

गाजीपुर,27 जनवरी 2025

गाजीपुर के खानपुर थाने में पुलिस ने एक कार चालक का चालान बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने के आरोप में काटा। दीपक विश्वकर्मा नामक युवक ने जब अपना चालान चेक किया, तो उसमें गाड़ी की फोटो लगी थी और चालान में लिखा था कि उसने बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाया है, जबकि वह कार चला रहा था। यह अजीब मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे।

चालान की रसीद में तकनीकी गड़बड़ी के कारण यह मामला चर्चा का विषय बन गया। दीपक ने इसे अनजाने में नजरअंदाज किया, लेकिन जब उसे वेबसाइट पर वही नोटिस फिर से मिला, तो उसने हैरान होकर इसे सोशल मीडिया पर साझा किया। लोग अब पुलिस के इस कार्रवाई पर अपनी हैरानी जाहिर कर रहे हैं, क्योंकि कार में हेलमेट पहनना कभी अनिवार्य नहीं रहा है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज में पूर्व छात्र सम्मेलन...नन्हे कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link