NationalUttar Pradesh

खेत में कर रहा था सिंचाई…रिटायर्ड अधिकारी पर हुई फायरिंग, इलाज जारी

इटावा, 10 अप्रैल 2025:

यूपी के इटावा जिले के भरथना थाना क्षेत्र में खेत में सिंचाई का काम कर रहे रिटायर्ड पीडब्ल्यूडी के अधिकारी पर फायरिंग कर दी गई। गोली उनके सीने में लगी। उनका इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर हमलावर की तलाश में जुटी है।

परिवार से पूछताछ कर हमलावर की तलाश में जुटी पुलिस

भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम मोढ़ी में लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त हुए 72 वर्षीय ओमप्रकाश रहते हैं। गांव के पास ही उनका खेत है। ओमप्रकाश अपने खेत में पानी लगा रहे थे। लगभग साढ़े सात बजे अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली किसान ओमप्रकाश के सीने में बाईं ओर लगी है, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर आए परिजन व ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
भरथना सीएचसी से घायल को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अस्पताल में ही परिवार और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  सांसद चंद्रशेखर आजाद के लिए रोहिणी घावरी बनेंगी चुनौती? 2027 से पहले UP में एक्टिव होने की तैयारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link