
दिल्ली, 4 नबंवर 2024
पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव में एक आवासीय परिसर में रहने वाली दो बहनों ने शुक्रवार देर रात एक मामूली बहस में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी को धमकाया और परिसर में कार दौड़ाकर तोड़-फोड़ की। आवासीय परिसर के सीसीटीवी फुटेज में भव्या जैन और चार्वी जैन नाम की दोनों बहनें आक्रामक तरीके से कार चलाते हुए, पुलिस अधिकारियों सहित कई लोगों को मारते हुए और कई वाहनों को नुकसान पहुंचाते हुए कैद हुईं। जानकारी के लिए बता दे कि यह पहला मामला नहीं है उनके खिलाफ अब तक पांच मामले दर्ज हैं, बता दे कि कुछ दिन पहले वो कथित तौर पर परिसर के अंदर अपनी कार का हॉर्न लगातार बजा रही थीं। सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी और परिसर के निवासी 70 वर्षीय अशोक शर्मा ने उनसे हॉर्न बजाना बंद करने का अनुरोध किया। जवाब में, बहनों ने, एक दिन बाद, कथित तौर पर शर्मा के फूलों के गमलों को तोड़ दिया, उनके घर में घुस कर उन्हें चाकू से धमकाया।
स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को बुलाया गया। बहनों ने खुद को अपने फ्लैट में बंद कर लिया और घंटों तक बाहर आने से इनकार कर दिया। जब वे अंततः बाहर आए, तो वे अपनी कार में बैठ गए और परिसर के चारों ओर लापरवाही से गाड़ी चलाने लगी। इस घटना में, उन्होंने कई पार्क किए गए वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया और कई निवासियों को घायल कर दिया साथ ही एक पुलिस वाहन को भी टक्कर मार दी और आवासीय सोसायटी के द्वार पर लगे बैरियर को तोड़ दिया। बाद में, दोनों बहनों को नोएडा में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों बहनों से जुड़ा यह पहला विवाद नहीं था। 5 सितंबर को भव्या और चार्वी ने कथित तौर पर पानी चेक करने के बहाने एक सुरक्षा गार्ड, अखिलेश कुमार को अपने फ्लैट में बुलाया और उसकी पिटाई की। अखिलेश को भी स्टीम आयरन से जलाया गया था।






