Hardoi City

थाने में गोली मारकर हत्या…पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

शादी के कई साल बाद प्रेमी के साथ भागने पर पत्नी से नाराज पति ने दर्ज कराया था मुकदमा, पुलिस पत्नी को खोजकर लाई थी थाने, मेडिकल टेस्ट के लिए जाने से पहले हुई वारदात

हरदोई, 12 जनवरी 2026:

हरदोई जिले के पाली थाने में घुसकर पति ने अपनी पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे की है, जब महिला थाने की मेस से खाना खाकर बाहर धूप में खड़ी थी। उसी दौरान पति अनूप कुमार ने अचानक तमंचे से पत्नी सोनी को पीठ में गोली मार दी। गोली लगते ही सोनी वहीं गिर पड़ी।

पाली थाना क्षेत्र के ग्राम रमापुर अटरिया निवासी अनूप की शादी सोनी नामक युवती से हुई थी, और उनका एक 12 साल का बेटा भी है। गत सात जनवरी को अपने प्रेमी सुरजीत के साथ घर से भाग गई थी। पत्नी सोनी के घर से भागने के बाद पति अनूप ने थाने में आठ जनवरी को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रविवार को पुलिस ने उसे प्रेमी के साथ पकड़ लिया था। सोमवार सुबह उसे महिला आरक्षी संजना राजपूत व मुकदमे के विवेचक विक्रांत के साथ मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाना था।

WhatsApp Image 2026-01-12 at 2.18.06 PM

ये भी पढ़ें:

इससे पहले सोमवार की सुबह सोनी को थाने के मेस में खाना खाने के लिए भेजा गया था, जहां वह धूप में खड़ी थी। पुलिस का कहना है कि सोनी मेस के पास थी तभी उसका पति अनूप कुमार व परिवार के लोग पहुंचे और आपस मे बात करने लगे। इसी दौरान अनूप ने अपने पास छिपाए गए तमंचे से सोनी पर फायर कर दिया। फायरिंग होते ही थाने में अफरातफरी फैल गई।

Advertisement

WhatsApp Image 2026-01-12 at 2.18.07 PM

इस हडक़ंप के बीच सोनी को शाहाबाद सीएचसी फिर जिलां अस्पताल ले जाया गया। यहां सोनी ने दम तोड़ दिया। इधर पुलिस ने आरोपी पति अनूप को घटना के बाद तुरंत हिरासत में ले लिया। वहीं घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने आरोपी को भागने से पहले ही पकड़ लिया। इस मामले में लापरवाही को लेकर जांच की गई और महिला आरक्षी व विवेचक को एसपी ने निलंबित कर दिया गया। एसपी अशोक मीणा ने बताया कि जांच अब अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) को सौंप दी गई है।

ये भी पढ़ें  कैसे होता टी20 मैच! रात में विजिबिलिटी थी 10 मीटर... कोहरे के चलते मुकाबला रद्द, ठंड ने बदला स्कूलों का टाइम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link