Uttar Pradesh

मेरठ: सूट-बूट में आए चोर…शादी में शगुन का बैग उड़ाया, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात!

अनमोल शर्मा

मेरठ , 29 जनवरी 2025:

शादी समारोह में जब सब जश्न में डूबे थे, तभी दो शातिर चोरों ने मौका देख शगुन से भरा बैग गायब कर दिया। मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित वन फारर होटल में हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें सूट पहने एक युवक और एक किशोर बेहद चालाकी से चोरी को अंजाम देते दिख रहे हैं।

कैसे दिया वारदात को अंजाम?

ये भी पढ़ें:

वीडियो में दिख रहा है कि एक चोर पहले टेबल के पास आकर बैठ जाता है और जैसे ही बैग मालिक वहां से हटते हैं, वह तुरंत बैग उठा लेता है। बड़ी सफाई से वह अपना कोट उतारकर बैग को उसके नीचे छिपा लेता है और तेजी से बाहर निकल जाता है। उसका दूसरा साथी मंडप से दूसरे रास्ते से दौड़ता हुआ फरार हो जाता है।

Advertisement

शगुन और ज्वेलरी से भरा था बैग

शगुन के करीब 200 लिफाफे, दुल्हन की ज्वेलरी और अन्य कीमती सामान बैग में रखा था। घटना 26 जनवरी को हुई, जब सीए संजय रस्तोगी अपनी बेटी की शादी में व्यस्त थे। उन्होंने बैग टेबल पर रखा और खाने की प्लेट लेने चले गए। महज दो मिनट में बैग गायब हो गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही संजय रस्तोगी ने कंकरखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और होटल स्टाफ से पूछताछ कर रही है। पुलिस अब यह भी खंगाल रही है कि कहीं चोर स्टाफ का कोई सदस्य तो नहीं था। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें  आगरा में ताइवान के पर्यटक की मौत, होटल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link