एंटरटेनमेंट डेस्क, 24 अप्रैल 2026:
फिल्म ‘धुरंधर 2’ में अपने किरदार से चर्चा में आए राकेश बेदी को बड़ा इनाम मिला है। जमील जमाली के रोल में उनके काम से प्रभावित होकर फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने उन्हें एक करोड़ रुपये का बोनस दिया है।
फिल्म की रिलीज के बाद से ही राकेश बेदी के किरदार को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसी को देखते हुए मेकर्स ने यह फैसला लिया। रिपोर्ट के मुताबिक टीम उनके काम से काफी खुश थी और इसे सम्मान के तौर पर यह रकम दी गई।
बताया जा रहा है कि शुरुआत में ‘धुरंधर’ की दोनों फिल्मों के लिए राकेश बेदी को करीब 50 लाख रुपये की फीस तय हुई थी। अब मेकर्स ने बोनस के रूप में 1 करोड़ रुपये का चेक देकर उन्हें सरप्राइज दिया है। फिल्म में रणवीर सिंह भी अहम भूमिका में नजर आए हैं। 19 मार्च को रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ अब भी सिनेमाघरों में चल रही है और कमाई के मामले में मजबूत पकड़ बनाए हुए है।
कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने भारत में 1122.49 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि दुनियाभर में इसका आंकड़ा 1766.06 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।






