Himachal Pradesh

हैवान पति : पत्नी की हत्या कर घर में ही जला दिया शव, फिर खुद थाने पहुंचा रिपोर्ट लिखवाने

शिमला, 15 मई 2025

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के शोघी पुलिस चौकी के अंतर्गत घनपेरी गांव से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक पति ने अपनी पत्नी के साथ हैवानियत की सारी हदे पार कर दी। यहां पर पुलिस ने गुरुवार को एक व्यक्ति को अपनी पत्नी की हत्या करने और उसके शव को जलाकर अपना अपराध छिपाने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी अनुसार गणपेरी गांव के सुरक्षा गार्ड तोता राम ने कथित तौर पर अपनी पत्नी गुलशन (26) की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद तोता राम अपने इस जघन्य अपराध को छुपाने के लिए खुद ही थाने पहुंचा और वहां पुलिस में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने बताया कि राम पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (हत्या के लिए सजा) और 238 (अपराध के सबूतों को गायब करना, या अपराधी को बचाने के लिए गलत जानकारी देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा। गुलशन का परिवार उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बुधवार को राम के पड़ोसियों ने उन्हें उसके घर के आंगन में संदिग्ध गतिविधि की सूचना दी, जिसके बाद वे गांव पहुंचे।

ये भी पढ़ें:

गुलशन के भाई अक्षय ने बताया, “तोता राम का व्यवहार संदिग्ध था और बाद में हमें आंगन में एक गड्ढा मिला, जिसमें आधा जला हुआ शव पड़ा था।” गुलशन के परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसने उसके शव को कब्जे में ले लिया। घटनास्थल से नमूने फॉरेंसिक लैब भेजे गए और पोस्टमॉर्टम भी कराया गया।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उसके शव को जलाने के लिए पेंट और लकड़ी का इस्तेमाल किया गया था, इसलिए उसकी पहचान नहीं हो सकी। इस जोड़े की शादी 2020 में हुई और उनका एक तीन साल का बेटा है। गुलशन के परिवार के सदस्यों ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि राम दहेज के मुद्दे पर गुलशन को प्रताड़ित करता था। फिलहाल मामले में पुलिस की कार्यवाही जारी है।

 

ये भी पढ़ें  गंगासागर मेला को मिले राष्ट्रीय मेले का दर्जा, ममता बनर्जी बोली यह 'महाकुंभ से भी बड़ा'

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link