Uncategorized

सनसनीखेज : नशे में धुत बेटा बना हैवान, हथौड़े से मारकर बुजुर्ग माता-पिता की ले ली जान

लखनऊ, 16 फरवरी 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। जबरौली गांव में नशे में धुत एक युवक ने अपने बुजुर्ग माता-पिता की जान ले ली। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।

देर रात नशे में लौटा घर, विवाद के दौरान किया हमला

जानकारी के मुताबिक आरोपी विश्वमेष उर्फ लाला शनिवार देर रात शराब के नशे में घर लौटा और किसी बात को लेकर अपने माता-पिता से विवाद करने लगा। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्साए विश्वमेष ने अपने पिता जगदीश (70) और मां शिवप्यारी (68) के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें:

इलाज के दौरान दोनों ने तोड़ा दम

Advertisement

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल दंपति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि, इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

पुलिस की दो टीमें कर रहीं आरोपी की तलाश

घटना के बाद से पूरे गांव में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में दो टीमें गठित की हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  हरिद्वार में गायत्री परिवार का शताब्दी महोत्सव... सीएम धामी ने किया ध्वज वंदन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link