Uncategorized

मेरठ : कलेक्ट्रेट में एडीएम से धक्कामुक्की और अभद्रता, सपा जिलाध्यक्ष समेत तीन पर केस

मेरठ, 5 मार्च 2025:

यूपी के मेरठ कलेक्ट्रेट में सपा कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के दौरान एडीएम सिटी के साथ कथित धक्कामुक्की और अभद्रता का मामला सामने आया है। इस मामले में सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी समेत तीन नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

प्रदर्शन के दौरान हुई घटना

सरधना क्षेत्र के कालंदी गांव में अनुसूचित जाति के युवक की बारात पर हुए हमले के विरोध में सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय (कलक्ट्रेट) में प्रदर्शन किया था। इस दौरान आरोप है कि सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, शेरा जाट रविंद्र समेत कई कार्यकर्ताओं ने एडीएम सिटी के साथ धक्कामुक्की और अभद्रता की।

ये भी पढ़ें:

सिविल लाइन थाने में दरोगा ने दर्ज कराई रिपोर्ट

इस संबंध में दरोगा प्रदीप कुमार की ओर से सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों पर लोकसेवक को चोट पहुंचाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, दंगा भड़काने, सरकारी आदेशों की अवहेलना और शांति भंग करने जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। सीओ अभिषेक तिवारी का कहना है कि घटना की जांच के लिए वीडियो क्लिप की सहायता ली जा रही है। सभी आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें  दिल्ली में बेखौफ हुए लुटेरे, गुलेल से कार का कांच तोड़, 1 करोड़ रुपये के आभूषण लूटे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button